Menu
blogid : 15200 postid : 1314915

आज हँसो जी भर के

आकाश महेशपुरी
आकाश महेशपुरी
  • 166 Posts
  • 22 Comments

आज हँसो जी भर के
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
आज हँसो जी भर के न कल का ठिकाना।
किस्मत है यार इसे कौन यहाँ जाना।।
***
रोज नहीं आते हैं पल खुशियों के
किस्मत से आते हैं दल खुशियों के
यूँ खुशियों में गम का न करना बहाना-
किस्मत है यार इसे कौन यहाँ जाना।।
आज हँसो जी भर के…
***
पानी हँसेगा ये खाना हँसेगा
रहेगी उदासी जमाना हँसेगा
क्यूँ गम में यूँ रहना व खुद को सताना-
किस्मत है यार इसे कौन यहाँ जाना।।
आज हँसो जी भर के…
***
जागो रे जागो करना क्यूँ देरी
मुट्ठी में तेरे किस्मत है तेरी
है अच्छा नहीं यूँ दिन सोकर बिताना-
किस्मत है यार इसे कौन यहाँ जाना।।
आज हँसो जी भर के…

गीत- आकाश महेशपुरी
★★★★★★★★★★★★★★★★★★
पता-
वकील कुशवाहा “आकाश महेशपुरी”
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरनाथ
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh