Menu
blogid : 15200 postid : 1333913

सरस्वती वन्दना

आकाश महेशपुरी
आकाश महेशपुरी
  • 166 Posts
  • 22 Comments

सरस्वती वन्दना
○○○○○○○○○
मइया तेरे द्वारे आए
हमको राह दिखा दो ना
मन में ज्ञान दीप जल जाए
हमको राह दिखा दो ना

हम पापी हैं अज्ञानी हैं
फिर भी देखो अभिमानी हैं
हरदम अंधेरों में धाए
हमको राह दिखा दो ना
मन में ज्ञान दीप जल जाए
हमको राह…

विद्या का तू पर दे दे माँ
आस लगी है वर दे दे माँ
नभ में मन पंछी उड़ पाए
हमको राह दिखा दो ना
मन में ज्ञान दीप जल जाए
हमको राह…

गीत- आकाश महेशपुरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh