Menu
blogid : 268 postid : 35

ख्वाब….

ख़ामोशी...
ख़ामोशी...
  • 131 Posts
  • 51 Comments

कल रात नींद में एक ख्वाब देखा
किसी जन्नत में एक आफताब देखा
खूबसूरती उसकी बयाँ नहीं कर सकता मैं
खोजा तो बहुत पर चर्चे को एक भी शब्द नहीं देखा
सोंचा एक तस्वीर बना कर रखूँगा दिल के पास
पर एक भी रंग उसके लिए नहीं लाजवाब देखा
कल रात नींद में एक ख्वाब देखा……

उस हुस्न परी को मेरे पास देखा
उसका मुस्कुराना, थोडा नजरें झुका कर शरमाना देखा
दिल में कुछ बातें थी उसकी,
जो मैंने उसकी आँखों में देखा
उसका मुझपर ऐतबार और प्यार देखा
कल रात नींद में एक ख्वाब देखा…..

और आज जागती आँखों से उसे हकीकत में देखा
फर्क इतना था कल रात नींद में ख्वाब देखा
और आज वो खुद मुझे एक हसीं ख्वाब दिखा….

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh