ख़ामोशी...
- 131 Posts
- 51 Comments
*** याद ***
भुलाना चाहोगी मुझे जितना, तुझे उतना याद आऊंगा
तू तडपेगी मेरे लिए, मेरी मौत के बाद…
*** रौशनी ***
तेरे नाम की चमक से अँधा हुआ जाता हूँ मैं
बस इतनी रौशनी बची रहे कि तुझे देखता रह सकूं…
*** समय ***
जानता हूँ तेरे पास समय नही है मेरे लिए
पर गुजारिश है मेरी, दीदार को तेरे सिर्फ़ दो पल चाहिए
बाद उसके आसन होगी मौत मेरी…
*** जीवन-मरण ***
हमने तेरी याद में हरपल मरना सीख लिया था
तुने हमें एक बार याद क्या किया,
हम फिर से जी गए…
*** मौत से पहले ***
इतनी आसानी से कह दिया तुने, भूल जाना मुझे
पर इतना तो बता दिया होता,
जीना कैसे भूल जाऊँ मौत से पहले…
*** पत्थर ***
मालूम ना था किसी पत्थर से दिल लगाये बैठा हूँ
मगर इतना याद रखना,
हमने भी पत्थर को पिघलने कि जिद लगाई है…
Read Comments