Achyutam keshvam
- 105 Posts
- 250 Comments
झुके न आगे जुल्म के, सहे न अत्याचार।
वह बागी आवाज है,भगत सिंह सरदार ।।
–
भगत सिंह सरदार सा, जिसने जना सपूत।
वह माता विद्यावती ,जंगम तीरथ पूत ।।
–
महाकाल के भाल पर, ये तिरपुंड ललाम।
भगत सिंह सुखदेव का,राजगुरू का नाम।।
–
क्रांति-ऋषी थे देश के, विद्रोही आचार्य ।
प्राण होम करके किया,भारत माँ का कार्य।।
–
जीवन था ज्वालामुखी,यौवन था ललकार।
आजादी के स्वप्न थे,आँखों का श्रंगार।।
–
युवकों के आदर्श हों,भगत सिंह भय हीन।
क्या कर लेंगे देश का,फिर अमरीका चीन।।
–
यौवन की शमशीर हो,इंकलाब की सान।
शीश हथेली पर धरे,ओठों पर जय गान।।
Read Comments