Menu
blogid : 3412 postid : 693524

सिंह नाद का गर्जन (कांटेस्ट)

sahity kriti
sahity kriti
  • 90 Posts
  • 2777 Comments

हिंद देश की भित्ति पर कामली रंग भ्रष्टाचार का,
चढ़े न दूजा रंग अब नेक इंसानी का !
हर गली घर-घर बिकता है ईमान सबका,
यहाँ वहाँ होता क़त्ल ईमानदारी का !
—————————————————————
जहाँ तहाँ लूटता दुशासन लाज पांचाली की,
तो कभी बोली लगती ग्रामीण बाला की |
चढ़ रही आहुति हिंद संस्कृति की,
क्या न होता विदीर्ण वक्षस्थल तेरा….?
——-——————————————————-
पड़े गर भीम प्रहार सह्य हो वह भी,
सिंहनाद का गर्जन हो कुछ ऐसा ,
कम्पित हो जाये सिंहासन ‘ उसका’
भड़क उठे चिंगारी इक नई आज़ादी की !
—————————————————————-
मच जाये क्रांति यत्र तत्र सर्वत्र …..
अर्जुन का गांडीव हुंकारता !
छिड़ जाये महा युद्ध इस नई आज़ादी का,
अब दो नया स्वर अपने सपनों के भारत का !
——————————————————————
जब गूँज उठेंगे सप्त स्वर गगन में !
होगी सृजित कोई नव सृष्टि जग में !!
————————————————————-
जय भारत !
——————**********——————–

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh