Menu
blogid : 27464 postid : 9

मैदान पर माही की राह आसान

News
News
  • 5 Posts
  • 1 Comment

भारतीय क्रिकेट टीम भारत के साथ-साथ विश्व में भी लोकप्रिय है और पहले भी लोकप्रिय रही है| और जब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों की बात हो तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरूर आता है| धोनी अपने क्रिकेट के साथ-साथ अपनी कप्तानी के काम से भी जाने जाते है इसलिए उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है|

 

 

धोनी की लोकप्रियता इतनी है कि उनके अलग-अलग फैंस उन्हें अलग-अलग नामों से बुलाते है और उनकी लोकप्रियता की बात करें तो धोनी ने कई ऐसे हारे मेचौं को जिताया है जिससे उनकी लोकप्रियता और बढी है| और उनके लिए “होनी को अनहोनी कर दे अनहोनी को होनी नाम महेंद्र सिंह धोनी” जैसै शब्दों का भी इस्तेमाल होता है| धोनी एक अच्छे फिनीसर भी है और वह विकेटकीपर के तौर पर भी अपने हाथों से बहुत से शिकार कर चुके हैं| धोनी को सबसे तेज विकेटकीपर भी माना जाता है| और वह विकेटों के बीच भी बहुत तेज दौड़ते है उन्होंने कई मेचौं को अपनी किपरीग की बदौलत जिताया है|

 

 

 

सबसे सफल कप्तानों मे धोनी का नाम अवश्य ही शुमार किया जाता है क्योंकि वह एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने अब तक आईसीसी की तीनों ट्राफी अपने नाम की है| टी-20, ओडीआई, चैम्पियन ट्राफी को भी अछुता नहीं छोड़ा व तीनों खिताब अपने नाम किये और भारत को भी ऊचा दर्जा दिलाया|

 

 

 

भारत अब तक दो वर्ल्ड कप जीता है धोनी ने 2011 मे भारत को 28 साल बाद यह जीत दिलाई थी और धोनी ने ही उस जीत का आखिरी गगनचुम्बी शाॅट लगाया जिसके बाद भारत ने वर्ल्ड कप जीता| इतनी सफलताओं के बाद भी धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है| और उस मैच मे भी धोनी ने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी| लेकिन उस मैच के बाद से धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें शुरू हो गई| पर धोनी ने न तो रिटायरमेंट की बात कहीं और न ही खेल मे बने रहने की| और उनके भविष्य को लेकर सभी लोग अभी भी सोच मे है|

 

 

 

वह धोनी को नीली न सही पीली जर्सी मे ही खेलते देख पाएंगे पर उनका नीली जर्सी मे भारत के लिए खेलना सवाल ही रहेगा? पर इस सवाल के जबाब में धोनी का बल्ला आईपीएल में जबाब जरूर देगा|

 

 

लेकिन कुछ पूर्व क्रिकेटरों द्वारा धोनी के भविष्य को लेकर कुछ भी कहना सही नहीं है| हमें लगातार धोनी से जुड़ी खबरें मिलती रहती है| जिसमें कोई न कोई धोनी के भविष्य पर सवाल उठाता रहता है| इन सभी बातों मे एक बात साफ है कि धोनी आईपीएल 2020 में खेलेंगे और माही मैदान पर आकर अपने बल्ले से इन सभी सवालो का जबाब देगे| और इसी बीच धोनी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो जाएगी|

 

 

 

 

नोट : यह लेखक के निजी विचार हैं, इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार हैं।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh