Menu
blogid : 27464 postid : 6

कोरोना को रोको ना

News
News
  • 5 Posts
  • 1 Comment

कोरोना वायरस जो अब महामारी बन गया है उसको रोकने के लिए सरकार ने कई फैसले लिए है| या कहे की कोरोना को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम रोकने पडे हैं| और कोरोना वायरस के चलते एक और चीज़ जो रुक सी गई है वह है देश व दुनिया की अर्थव्यवस्था |

 

 

कोरोना वायरस जैसे ही चीन से फैला वैसे ही कई देशो ने चीन के साथ व्यापार पर रोक लगा दी और अब कई देशों के बीच आपसी व्यापार भी बन्द है| जिसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड रहा है| और बात आगे करें तो छोटे- छोटे कार्यक्रम, मेलों, बैठकों आदि को रोक दिया है|

 

 

कई जगहों पर स्कूल व काॅलेजों को भी बन्द कर दिया गया है जिससे शिक्षा भी रुक गई है| भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भी आईपीएल का इंतजार बढ़ गया है| आईपीएल जिसे इंडिया का त्यौहार भी कहा जाता है वह भी  गये हैं| जिससे क्रिकेट फैंस भी काफी न खुश है|

 

 

इन सब पर रोक लगाने का एक मात्र मकसद है कोरोना को रोकना | अगर कोरोना रुकने की बात करे तो कोरोना का तो पता नहीं पर देश मे काफी कार्यक्रम रोकने पडे है| जिसका असर अर्थव्यवस्था पर जरुर होगा|

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh