Menu
blogid : 27511 postid : 3

बचें या बचाएं

Indiakihakikat
Indiakihakikat
  • 2 Posts
  • 1 Comment

एक तरफ पूरा विश्व कोरोना से जंग लड़ रहा है तो वहीं भारत भी लाॅकडाउन लागू करके कोरोना से जंग लड़ रहा है| लेकिन भारत विश्व की अपेक्षा काफी अच्छी स्थिति में हैं| भारत व पूरा विश्व ये बात मान चुका है कि कोरोना वायरस को सिर्फ सामाजिक दूरी से हराया जा सकता है| और भारत में सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए लाॅकडाउन भी लागू है परन्तु सामाजिक दूरी के बीच भारत की कई जगहों पर लोगों का इक्टठा होना बहुत ही गलत हैं|

 

 

लोग अपने साथ-साथ पूरे समाज व देश के लिए संकट बढा रहे है| और सब की जान खतरे में डाल रहें हैं ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए और इससे भी शर्मनाक बात यह है कि जिन डाक्टरों व पुलिसकर्मीयों को भारत के लोगों ने कोरोना योद्धा मानकर सम्मानित किया है उन्हीं पर हमला हो रहा हैं| देश की कई जगहों पर ऐसी घटनाएं हुई है जहाँ कोरोना संक्रमित व कोरोना संदिग्ध लोगों की जाँच के लिए पहुंचे डाक्टरों पर लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया|

 

 

लोगों में कोरोना का ये कैसा डर है जो लोगों से डर के कारण डाक्टरों पर हमला करा रहा हैं| ऐसे लोगों को ये समझना होगा की इस समय देश को केवल डाक्टर ही बचा सकते हैं| डाक्टरों व पुलिस पर हमला होने पर उनके मन में भी एक सवाल उठता होगा कि ऐसे लोगों से बचें या इन्हें बचाएं… आखिर लोग क्यों नहीं समझ रहे कि क्वारंटाइन करना कोई कैद नहीं हैं| और जो लोग ऐसा भ्रम फैला रहे हैं वह किसी व्यक्ति के नहीं बल्कि समस्त मानवजाति के दोषी हैं|

 

 

जहाँ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक सन्देश पर पूरा भारत एक होकर कोरोना योद्धाओ को सलाम करने को तैयार हो गया और इसी देश में इन्हीं कोरोना योद्धाओ के ऊपर हमला हो रहा है| क्या ये लोग कोरोना से जंग में देश के साथ नहीं है? अगर देश के साथ हैं तो इनकी हरकतें ऐसी नहीं है|

 

 

भारत देश अनेकता में एकता के लिए जाना जाता है वहाँ आज संकट के समय भी कुछ लोग शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं तो ऐसे लोगों को समझना होगा की ये समय एकजुट होकर लडने का हैं| न कि नेता व राजनीति पार्टीयो को लेकर आपस में उलझनें का| और एक बार फिर विश्व स्तर पर भारत की एकता को दिखाने का समय हैं|

 

 

 

 

नोट : यह लेखक के निजी विचार हैं और इसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी हैं।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh