Menu
blogid : 24045 postid : 1186170

मोदी निकले 5 देशो के दौरे पर,40 से ज्यादा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

bollywood
bollywood
  • 7 Posts
  • 1 Comment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह पांच देशों के दौरे पर रवाना हो चुके हैं। इस बार मोदी अफगानिस्तान सहित कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मैक्सिको जाएँगें। कार्यक्रम के अनुसार इन 5 देशों के दौरे के लिए मोदी को 6 दिन का समय लगेगा जिनमें से वे 45 घंटे हवाई जहाज में सफर करेंगे। पिछले दो सालों में प्रधानमंत्री मोदी करीब 50 देशों की यात्राएं कर चुके हैं।

अफगानिस्तान

प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान मे सलमा डैम की शुरुआत करेंगे। 551 मीटर लंबे इस बाँध को भारत की मदद से बनाया गया है जिसमें करीब 1437 करोड़ रुपे की लागत आई है। हालांकि अफगानिस्तान की इस यात्रा को पिछले महीने मोदी की ईरान यात्रा का विस्तार माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के साथ चाबहार समझौते के बाद अफगानिस्तान के जरांज डेलारम हवाई अड्डे की अहमियत बढ़ गई है। पिछले साल मोदी ने भारत की मदद से बनवाए गए अफगानिस्तान के नए संसद भवन का भी उद्घाटन किया था। यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान के पार्लियामेंट पर आतंकियों ने किया रॉकेट हमला

कतर

नरेंद्र मोदी 4 जून को कतर पहुँचेंगे। यह आठ साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कतर यात्रा पर जा रहा है। कतर से भारत का व्यापार बढ़ रहा है। खाड़ी देश के पास प्राकृतिक संसाधनों का बड़ा जखीरा है। भारत में अधिकांश सीएनजी वहीं से आयात की जाती है। इसलिए मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। कतर में भारत के 6 लाख लोग रहते हैं।

स्विट्जरलैंड

नरेद्र मोदी 5 जून को स्विट्जरलैंड पहुँचेंगे। यहाँ मुख्य एजेंडे में काला धन हो सकता है। मोदी जी स्विस बैंक के भारतीय खाताधारकों की सूचना माँग सकते हैं। इसके अलावा निवेश पर भी फोकस किया जाएगा। भारत में बड़ें निवेशकों में स्विट्जरलैंड भी है।

यह भी पढे – जानिये क्यों सारे ऐप्‍स का बाप है ये ‘उमंग’ ऐप

अमेरिका

इस दौरे में भारत रक्षा, ऊर्जा, तकनीकि जैसे क्षेत्रों की समीक्षा कर सकता है। मोदी जब मार्च में न्यूक्लयर समिट के लिए अमेरिका गए थे तो ओबामा ने उन्हें विजिट के लिए न्यौता दिया था। इस दौरे में मोदी यूएस कांग्रेस की संयुक्त मीटिंग को भी संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ेंः अमेरिका से भारत खरीद सकता है F/A-18 फाइटर प्लेन

मैक्सिको

9 जून को प्रधानमंत्री मोदी अपने आखिरी पड़ाव पर मैक्सको जाएँगें। मैक्सिको से व्यापार और निवेश के लिए समझौते हो सकते हैं। स्पेस, साइंस, ऊर्जा और कृषि से संबंधित समझौते भी हो सकते हैं। पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क में प्रधानमंत्री मोदी और मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिका पेना नीटो मिले थे।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh