Menu
blogid : 21361 postid : 961907

श्रद्धांजलि: डॉ ए .पी .जे. अब्दुल कलाम के प्रति

चंद लहरें
चंद लहरें
  • 180 Posts
  • 343 Comments

एक महान खो गया,
सरल मन बालकों सा,
जीवन प्रकृत साधकों सा,
धी जरूरत देश को,
कुछ कहे बिन सो गया।
बस, अनन्त में खो गया।।

धर्म से पहचान था,
मानवता का प्राण था,
भूत या कि वर्तमान
देश का भगवान था।

जानता संघर्ष था,
संकटों को बेधकर,
उन्नति के शिखर पर
मात्र निज संकल्प से
किस विध पहुँचे अल्पशक्ति
यह उसे ही ज्ञात था।

देश की गरिमा बढ़ायी
संवर्धित कर शक्ति उसकी,
वह मिसाइल मैन था
अद्भुत व्यक्तित्व था,
विज्ञान पुजारी था वह कर्मठ
रक्षाशक्ति देश का
अभिनव प्रमाण था।

घनी बरौनियों के पीछे
छिपी हुई थी दूर दृष्टि,
सामने सदा उसके,
देश का निर्माण था।

प्रेरणा अबाध बन
प्रथम नागरिक देश का
खो जाता मुस्कान में
दीखता भविष्यउसको
देश के युवाओं में
निश्छल मन- बालकों में।

सच्चरित्रता बेमिसाल
देश का अनमोल लाल
सही अर्थ में था वही
धर्म निरपेक्षता का मिसाल
अन्यतम मशाल था।
खो गया वह कहीं
बिन कहे ही सो गया।

अहंकार शून्य था,।
चाहिए जो देशप्रेम
राजनेता के हृदय में
प्रेम वह घनीभूत था
विज्ञान नेता के हृदय में

एक सच्चा राष्ट्र भक्त
एक सच्चा ज्ञान भक्त,
सच्चा विज्ञान भक्त
युग निर्माता था वह सच्चा,
देश का सपूत वह।
वह महान खो गया
बस अचानक सो गया

अँजलि मे श्रद्धा-शब्द सुमन,
है उसे शत बार नमन।।
आशा सहाय 29-7-201

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh