Menu
blogid : 4680 postid : 1740

स्त्री-पुरुष को अपने बेडरूम में कुछ चीजों से दूर रहना चाहिए !

ज्योतिष जिज्ञासा
ज्योतिष जिज्ञासा
  • 199 Posts
  • 36 Comments

मनुष्य जीवन की चार अवस्थाएं। बचपन, किशोरावस्था, जवानी और बुढ़ापा। चारों अवस्थाओं के लिए अलग-अलग नियम, सावधानियां और कर्तव्य। इनका पालन करना भी जरूरी है। वरना परेशानियां होती हैं। बचपन में बुद्धि का विकास नहीं होता। लेकिन किशोरावस्था में बुद्धि विकसित हो जाती है। इस दौरान कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। अन्यथा भविष्य चिंताजनक हो सकता है।


यहां जानिए किशोरावस्था और विवाह से पूर्व युवक और युवतियों को किन बातों की सावधानियां रखनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।


चाहे वह लड़की हो या लड़का किशोरावस्था यानी टीन एज में इनका मन बहुत चंचल रहता है। नित नए कार्यों की ओर मन भागता है। तरह-तरह की चीजों को जानने की उत्सुकता रहती है। ऐसे में कई बार गलत दिशा में सोच-विचार बढऩे लगते हैं जो कि भविष्य के साथ स्वास्थ्य को बिगाड़ सकते हैं।


अत: इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि किशोरावस्था और विवाह से पूर्व मन गलत दिशा में न भटके। मन पर नियंत्रण करना जरूरी है। आगे दिए गए फोटो में जानिए बेडरूम में कैसी चीजें नहीं रखना चाहिए ताकि अविवाहित लोगों का मन नियंत्रित रहे।


आज के दौर में टीन एज बच्चों का मन कामुकता की ओर अधिक रहता है। कामवासना उन्हें आकर्षित करती है। विचारों में ऐसी बातें चलती रहती हैं। अत: बेडरूम में ऐसी चीजें नहीं रखना चाहिए जिससे विवाह से पूर्व कामवासना बढ़ती है। जब यह भावनाएं हद से अधिक हो जाती हैं तब कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं।


बेडरूम में कामुक फोटो नहीं लगाना चाहिए। एकांत में ऐसे फोटो मन को भटकाते हैं। इससे बचना चाहिए।


यदि सभी बातें ठीक होने के बाद भी किसी लड़के या लड़की की शादी नहीं हो पा रही है तो संभव है उनके घर में कोई वास्तु दोष हो। शादी न होने के पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है।


घरों में पलंग के नीचे कुछ न कुछ सामान अवश्य ही रखा जाता है, यह एक सामान्य सी बात है। पलंग या बेड का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। 24 घंटे में से कम से कम 6-8 घंटे हम सोते हैं। इस बात से स्पष्ट है कि अच्छी नींद के लिए अच्छा बेड होना बहुत जरूरी है। कई बार पलंग के कारण पैदा होने वाले वास्तु दोष से विवाह में बाधाएं आती हैं।


वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि बेड भी अच्छा हो लेकिन फिर भी उस पर सोने वाले लड़के या लड़की की शादी नहीं हो रही है या अन्य कोई परेशानियां चल रही है तो संभवत: उनके पलंग के नीचे वास्तुदोष उत्पन्न करने वाली वस्तुएं रखी हुई हो सकती हैं। वास्तुदोष उत्पन्न करने वाली वस्तुओं में लोहे का सामान, पुराना कबाड़ा आदि शामिल है।


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh