Menu
blogid : 4680 postid : 600878

पांच ग्रहों पर शनि का असर, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा

ज्योतिष जिज्ञासा
ज्योतिष जिज्ञासा
  • 199 Posts
  • 36 Comments

मंगल और चंद्रमा दो ग्रहों पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ रही है। और शनि के साथ तुला राशि में शुक्र होने से शुक्र पर भी शनि का असर है। उधर केतु शनि के ठीक सामने वाली राशि में होने से शनि के असर में है। इस तरह कुल पांच ग्रहों पर शनि का असर है। जानिए शनि का ये असर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष-  आपकी राशि का चंद्रमा आज भी भाग्य भाव में रहेगा। धनु राशि का चंद्रमा कल मकर राशि में जाएगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आपका उत्साह, आपकी कल्पनाशीलता, आपकी आंखों में तैरते सपने- सब सातवें आसमान पर रहेंगे। पैसों का अगर कोई मामला है, तो आप जैसे ही उस पर ध्यान देंगे, वैसे ही वह सुलझने लगेगा। आने वाले दिनों में आपके करिअर में प्रगति होनी है। आज आप थोड़ा धन अकारण खर्च कर सकते हैं। सावधान रहें। दफ्तर में अधिकारियों का मूड भांपकर चलेंगे, तो लाभ भी होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। किसी बड़े काम की शुरुआत आगे के लिए टाल दें।

लव- पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए समय सामान्य है।
प्रोफेशनल- आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापार के लिए समय अच्छा है।
करिअर- कम्प्यूटर के विद्यार्थियों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
हेल्थ- पुराना रोग परेशान करेगा। मसालेदार खाने से बचें।

वृष – आपकी राशि के लिए दिन मिलाजुला है। आज आप बेहद सकारात्मक और उत्साहित महसूस करते रहेंगे। नए अनुभवों के लिए और थोड़े बहुत जोखिम के लिए भी तैयार रहेंगे, लेकिन इसमें अति न कर बैठें, इसका ध्यान आपको रखना होगा। जीवन किसी नई ही दिशा में आगे बढ़ता महसूस होगा। किसी बड़े बदलाव की सुगुबुगाहट आपको दूर से आती महसूस होगी। जो भी होगा, आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके किसी काम या किसी विचार के कारण आपको दफ्तर में परेशानी की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस भी नाखुश हो सकते हैं और उसी समय साथ काम करने वाले भी आपका साथ देने से कन्नी काट सकते हैं। आज आप उनकी बात शांतिपूर्वक सुन लें और मान भी लें। अगली बार आप जब उस पर पहल करें, तो सारे लोगों को अपनी राय से सहमत पहले ही करा लें। अटके कार्य पूरे होंगे। नए काम शुरु होंगे। धन लाभ होगा। आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आज के सितारे आपको धन खर्च करने के लिए बार बार उकसाएंगे। आपका खर्चा और भी बढ़ता जाएगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। मित्र या रिश्तेदार आपको गिफ्ट देंगे। आपका आत्मविश्वास डगमग हो सकता है। किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

लव- लव लाइफ आज रोमांचक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
प्रोफेशनल- व्यापारियों को लाभ होने के योग हैं।
करिअर- इंजीनियर्स को आज थोड़ा तनाव रहेगा।
हेल्थ- माता पक्ष के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।

मिथुन- आपकी राशि का चंद्रमा आज सातवें भाव में रहेगा। आज आपका अंतर्मन इतना सक्रिय है कि यह राशिफल पढ़े बिना भी आपको अच्छा खास अंदाज रहेगा कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतना है। मन को छोड़ दें, तो समय ने और बाकी परिस्थितियों ने आप पर अच्छा खासा अंकुश लगा रखा है। कुछ निजी मामले आपके दिमाग पर हावी रह सकते हैं। आज कोई नया काम हाथ में न लें। उधर आपके विरोधी भी आज सक्रिय हैं और वे आपके विचारों को चुनौती देने का कोई मौका शायद ही चूकें। आप जिस बड़े और महत्वपूर्ण काम में लगे हुए थे, वह आज सफलतापूर्वक निपट जाएगा। आप अपनी बात से दूसरों को सहमत कराने में भी पूरी तरह सफल रहेंगे। अच्छी बात यह भी है कि एक ओर तो महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रेमी, आपके मित्र, आपका जीवनसाथी आज हर परिस्थिति में आपका साथ निभाएंगे। सुबह से लेकर दोपहर तक भागदौड़ के बाद शाम को या तो दोस्तों के साथ समय बीतेगा, या हो सकता है, कहीं से कोई रिश्तों की बात चले। लेकिन रिश्तों पर कोई फैसला आज न करें। किसी पर जरुरत से ज्यादा भरोसा न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

लव- समय ठीक है। दिल की बात कह सकते हैं।
प्रोफेशनल- व्यापार के लिए समय मध्यम है। जोखिम वाला निवेश न करें।
करिअर- आज इंटरव्यू में सफलता के योग हैं।
हेल्थ- आपका और परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क – आपका दिमाग तो विचारों में उलझा ही हुआ है। आज आप अपनी सोच और समझ का विस्तार करें। आप कल्पना करें कि जीवन में, आपके दायरे में, जो कुछ भी हो रहा है, वह एक नाटक है और आप खुद इस तमाशे के एक पात्र भी हैं और एक दर्शक भी हैं। व्यापक दृष्टिकोण के साथ आज आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। लेकिन यथार्थ से परे न हों और किसी भी स्थिति में अति न करें। समझौते का मानस रखें और विवादों का निपटारा बातचीत से कर लें। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ आज खूब निभेगी। आज कई लोगों से मुलाकात होगी और आपको लगेगा कि हर मुलाकात आपको कोई नई बात सिखाती जा रही है। इन्हीं मुलाकातों में कुछ लोग जीवनभर के लिए आपके मित्र हो जाएंगे। कोई प्रेम प्रसंग भी शुरु हो सकता है। कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं तो दोपहर के पहले शुरु कर दें। रूके कार्य पूरे होंगे। दफ्तर में आज समय सामान्य है। व्यापार में भी हानि नहीं होगी तो फायदा भी कुछ खास नहीं होगा आज वाणी पर नियंत्रण रखें। भावुक होकर निर्णय न लें। माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा।

लव- अपने दिल की बात बताने के लिए समय उत्तम है।
प्रोफेशनल- आज सुस्ती और आलस्य से कार्यक्षेत्र पर असर पड़ सकता है।
करिअर- इंटरव्यू की तैयारी कर लें। सफलता मिलेगी।

सिंह – आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज अतिरिक्त धन कमाने, नए लोगों से मुलाकात करने और पुराने मित्रों से रिश्ते फिर ताजा करने के मौके मिलेंगे। आपकी राशि का चंद्रमा आज पांचवें भाव में है, चंद्रमा बारहवें भाव का स्वामी होकर आज पंचम भाव में होने से आपका खर्चा कम करवा लेगा। आज आपके लिए चिंतन-मनन करने और अपनी क्षमता साबित करने का दिन है। आज दिन में कोई न कोई आपको चुनौती देगा, लेकिन आप इस चुनौती से निपटने में बहुत सहजता से सफल रहेंगे। कई महत्वपूर्ण और बेहद समर्थ लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। विपरीतलिंग के लोगों के साथ संबंधों में सुधार होगा। नए विचार मन में आएंगे। बुजुर्गों से बात करें, उनका हाल-चाल जानें, और उनकी सलाह पर काम करें। आपका मूड आज रोमांटिक है, फिर भी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का योग है।

लव – जीवनसाथी के साथ मामूली कहासुनी हो सकती है।
प्रोफेशनल – पैसे के मामलों में किसी पर विश्वास न करें। साझेदारी में नुकसान हो सकता है।
करिअर- कोई अच्छी खबर मिलेगी।
हेल्थ- पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कन्या – आपका एक टेंशन खत्म हो, तो दूसरा गले लग जाता है। धैर्य और साहस का मिलन आज आपको बड़ी सफलताएं दिलाएगा। अगर आप किसी चलते हुए लेकिन जटिल किस्म के काम को न कर पाने के कारण परेशान हो  रहे हैं, तो आज आप अपनी कोशिशों में सफल रहेंगे। दूसरों को देखकर आप बहुत ज्यादा प्रेरित हो जाएंगे। आज आप बड़े से बड़ा सपना देखने में और दूर से दूर तक पहुंचने में संकोच न करें। किसी दायरे को, किसी सीमा को स्वीकार न करें। आपकी बात सुनते ही वे लोग पिघल जाएंगे, जो किसी न किसी कारण नाराज बने हुए थे। खरीदारी करते समय ज्यादा खर्च हो सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है। आज परिवार, दफ्तर और बिजनेस में समय अपेक्षाकृत कुछ परेशानियों वाला हो सकता है लेकिन ज्यादा परेशानी नहीं है। आज आपको वाहन से सावधान रहना होगा, दुर्घटना जैसी हालत बन सकती है। सोचा हुआ काम पूरा होने में समय लगेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

लव- जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।
प्रोफेशनल- नौकरीपेशा लोगों का समय ठीक है। बिजनेस में लाभ होगा।
करिअर- विद्यार्थियों का समय अच्छा है। करिअर के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। चोट और दुर्घटना का डर बना हुआ है। सावधान रहें।

तुला –  आज आपके एक्टिव होने का समय है। व्यापार या कार्यक्षेत्र में जमकर कॉम्पिटिशन है और आपको अपनी मेहनत, बुद्धि और वाणी सबकुछ झोंकनी पड़ेगी। नौकरी धंधे में प्रगति संभव है, लेकिन पहल आपको करनी होगी। आपकी राशि का चंद्रमा जो कि दसवें भाव का स्वामी होकर कुंडली के तीसरे भाव में बैठा है। इससे आपको मेहनत ज्यादा करना पड़ेगी और आपको मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। आज आपके रोजमर्रा के काम निपटते चले जाएंगे। सफलता आपको मिलेगी। कुछ काम जरूर पूरे होते होते अटक जाएंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखें। दांपत्य जीवन ठीक है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

लव- समय ठीक है। प्रेम संबंधों पहले की तरह ही रहेंगे।
प्रोफेशनल- नौकरी-धंधा अनुकूल रहेगा। निवेश करने, नई नौकरी की बात करने के लिए अति उत्तम समय है।
करिअर- नए जॉब के लिए भागदौड़ आज कर लें। नतीजों के लिए धैर्य रखें।
हेल्थ- बदहजमी या गैस संबंधी विकार हो सकते हैं।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh