Menu
blogid : 19221 postid : 783835

मन अरण्य

अपनेराम की डायरी
अपनेराम की डायरी
  • 17 Posts
  • 30 Comments

कहीं पढ़ा था कि, मन अरण्य है,
हाँ शायद सही है , मन अरण्य है
मानव के कुत्सित, घृणित विचारों का ये एक अभयारण्य है||
|| पशु जैसे पाते हैं अभय, मानव निर्मित उद्यानों में,
वैसे ही पातें हैं अभय ये विचार, मनुष्य के मन उपवन में,
वर्जित है अभय पाए पशुओं की हत्या, और इन विचारों की भी ||
|| कहीं पढ़ा था की विचार अजरामर हैं, हाँ शायद सही है, विचार अजर- अमर हैं,
तभी तो कितने दावानल, जला गए, तन को, मन को और मनु को,
पर नहीं झुलसा सके इन अभय प्राप्त विचारों को||

– अवी घाणेकर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh