- 13 Posts
- 49 Comments
आज के अखबार की एक खबर —-कांग्रेस के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा राहुल जेपी जैसे
——————————————————————————————
वाह मोहन प्रकाश जी वाह| हमारे तो भाग ही खुल गए | आपकी इस नयी खोज ने तो हमारे भारत की जनता को बताया की राहुल जी अब नेहरु जी और राजीव जी के जैसे नहीं पर
जेपी जैसे है|
मोहन प्रकाश जी , आपने कहा की राहुल जी ने देश के युवाओं की जरूरतों, चिंताओं और भविष्य की बात की है। बिलकुल सही कहा आपने ,बात करने मे क्या जाता है | और वैसे भी चिंता करना युवराज का काम है |
ये चिंता करते करते तो ही आज देश मे सिर्फ ७००० लोग रोज़ भूख से मरते है वर्ना जाने कितने मरते |
ये चिंता करते करते तो ही देश मे सिर्फ ७०००० हज़ार करोड़ रुपया भ्रष्ट मंडल खेलों मे लगाना पड़ा वर्ना कही अगर ये रुपया देश के युवाओं पर लग जाता तो दुसरे किसी देश को एक भी मेडल नहीं मिलता |
और
अगर कही ये रुपया बिहार के विकास मे लगा देते तो बिहार पुरे विश्व मे एक आदर्श व् संपन राज्य हो जाता |
मोहन प्रकाश जी,आपकी इस असीम राज भक्ति से राज माता अति प्रसन हुई होगी और आपको इनाम मे कुछ जागीर जरूर मिलेगी |
और भारत की जनता तो आपके ऊपर निहाल हो गयी , आपकी इस नयी खोज से|
Read Comments