कलम...
- 36 Posts
- 1877 Comments
चंदन राय • गजल बस नेता ही है मेहफूज
हमारी थालिओं की भूख गायब गायब है जिस्म से खून
मेहफूज है मजबूरियां जिस्म मे बस हड्डियाँ ही हैं मेहफूज
हमारी रसोई से आटा दाल सब्जी गायब गायब मीठा और सुकून
मेहफूज है खाली डिब्बों मे कंकड़, पेट मे बस पत्थरी ही हैं मेहफूज
हमारे सर की छते गायब गायब अपनी पुश्तैनी जमीन
मेहफूज है नींद फुटपाथ पर बदन पर फटा कुर्ता पजामा ही हैं मेहफूज
हमारी अर्जियां फाईलों से गायब गायब दफ्तर से बाबुजी और मुनीम
मेहफूज है नए आवेदन करना अभी और नए दफ्तर के चक्कर है मेहफूज
हमारे देश की उन्नति गायब गायब हो रहा गरीब आंम आदमी
मेहफूज है बस पार्टियाँ अब इस गुलिस्तान मे बस नेता ही है मेहफूज
Read Comments