Menu
blogid : 7734 postid : 44

**** फाल्गुन मे अमवा पर कोयलिया ****

कलम...
कलम...
  • 36 Posts
  • 1877 Comments

images****  फाल्गुन मे अमवा परकोयलिया  ***

************

फाल्गुन मे अमवा पर बैठी कोयलिया मतवारी,

कूक कूक होली के फाग गीत अल्पाए,

मै जग सारी होरी  देखूं  कोईमोहे भी रंगजाए!

***********

पीहर मे सजनिया पिया पर भरभर रंग गगरी डारे,

थक हारी पर कारे मनबसिया पर रंग ना फूटेहाय,

प्रेम रंग जो घोरे प्रेम गुलाल लगाए तन क्या रूहमन तक रंग जाए!

*****************

रंगमारे, मधुमारे, रंगीले रसिया, होली हुडदंग संग गलियों मे,

ढोल, तुंग, मंजीरा बजा, रंग अबीर उड़ा, हु हल्ला मचाए,

उस गोरी का ब्याह ना होवे जो हमसे रंग ना लगवाए!

************

है मनभावन मथुरा, गोकुल, बृज, वृन्दावन, बरसाने की होली,

राधा रानी मंदिर मे लट्ठमार ठिठोली संग फूलो की रंगोली,

सीखो प्रेम का मतलब गोपियन की गारी पर कैसे कान्हाजीमुस्काए !

*********************

छुटे ना कोई दीन हीन दुखियारा, ना दर्द से मारा जाए,

भूखे पेट रंग बेरंग होवे,पिचकारी फुहार भी सताए,

बांटो होली मे मालपुआ की शहर सतरंगी स्वर्ग सा रंग जाए!

***************

रंग ना देखे मजहब प्यारे, रंग ना जाने जात,

रंग अजातशत्रु, रंगमन ना कोई भेदभाव,

जब जग जिस तन रंग गिरे बस रंगरसिया ही कहलाए!

****************

एक ऐसो रंग दो मेरो मौलाजी जिसे जाको दूँ लगाए,

चोर साधू बने, प्रजातंत्र भ्रष्टमुक्त हो जाए,

जा मलू जब सीने, मन भारतपन रंग चढ़ जाए!

******

Happy Holi to all “Danik jagran family”.

from chandan Rai & family

*****

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published.

    CAPTCHA
    Refresh