मेरा पन्ना
- 14 Posts
- 19 Comments
संयुक्त राष्ट्र के सम्बोधन में
मोदी जी हैं छाए
गाकर महिमा योग का
कहा , चलो योग दिवस मनाएं |
गरीबी , आतंकवाद से लड़ने को
करें ” जी – आल ” की बात
वसुधैव कुटुंबकम की भावना ले
मिल कर इनसे करेंगे मुक्का – लात |
जल , जमीं , जंगल
पशु , पक्षी भी हैं अपने
बनाएंगे एक प्यारा विश्व
मिल हम देंखे ऐसे सपने |
शांति , अहिंसा का सन्देश दे
पाक को ए बतलाये
लुका – छिपी मत खेलो वरना
रह जाओगे मुंह लटकाए |
इधर महाराष्ट्र के अखाड़े में
टूटी पुरानी यारी
राजनीती में यही सत्य है
पहले हम फिर बाकि की बारी |
राष्ट्र सेवा की खातिर
होती है खूब सर फुटौवल
कौन कितने में बिकता है
कम नहीं है यह बुझौवल |
तमिलनाडु में मची हलचल
अम्मा ने खूब गटकाए
लोक लुभावन नीतियों से
जनता भी खूब हर्षाए |
जब पड़ी कोर्ट की मार
सब बुद्धि हो गयी फेल
सी० एम० की कुर्सी भी गयी
संग अम्मा गयीं जेल |
Read Comments