Menu
blogid : 1048 postid : 1002

Education in Portugal-विद्यार्थियों के लिए इतिहास छुपाए बैठा है पुर्तगाल

नई इबारत नई मंजिल
नई इबारत नई मंजिल
  • 197 Posts
  • 120 Comments

history of portugalपुर्तगाल अन्य कुछ यूरोपीय देशों ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी आदि से उच्च शिक्षा में कुछ पीछे माना जाता है। इन देशों के समकक्ष आने के लिए वह अपनी शिक्षा व्यवस्था में कई तरह के सुधार कर रहा है। वहां की सरकार का मानना है कि शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे परिवर्तनों से देश में विदेशी छात्रों की संख्या में इजाफा होगा साथ ही वह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय शक्षिक हब के रूप में परिवर्तित हो जाएगा।


गौरवशाली परंपरा

विश्व के कई देशों के लिए नए समुद्री मार्गो की खोज इस मुल्क के लोगों ने ही की थी। विभिन्न खोजों के जनक इस देश में प्राचीन काल से शिक्षा को कितना महत्व दिया जाता है इसे बस इस बात से ही समझा जा सकता है कि विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों की सूची में इसकी कॉयम्ब्रा यूनिवर्सिटी का नाम शामिल है।


कॉयम्ब्रा विश्वविद्यालय

पुर्तगाल का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय कॉयम्ब्रा है, जिसकी स्थापना सन 1290 में की गई थी। पुर्तगाल में छात्र संख्या के मामले में यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टो का पहला स्थान है। एक अनुमान के अनुसार इस विश्वविद्यालय में तकरीबन 28 हजार छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी छात्र भी शामिल हैं।


भाषा

अपने देश के बाहर पढ़ने जा रहे विद्यार्थियों की पहली चिंता उस देश की भाषा को लेकर होती है। अगर आप पुर्तगाल में पढ़ने जाना चाहते हैं और अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ रखते हैं तो परेशान न हों। दोनों ही भाषाओं में कुछ हद तक समानता है। इस देश के अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा जानते हैं। अध्ययन में भी किसी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आएगी।


पुर्तगाली भाषा

विश्व में इस समय तकरीबन 200 मिलियन लोग पुर्तगाली भाषा बोलते हैं। अगर आप वहां पढ़ने जा रहे हैं तो इस भाषा को निश्चित ही सीखना चाहेंगे। इसे सीखना स्पेनिश भाषा की तरह आसान तो नहीं है लेकिन मन लगाकर यदि सीखा जाए तो कुछ समय में इसकी सामान्य जानकारी तो हासिल कर ही सकते हैं। वहां इस भाषा के कई कोर्स चलाए जा रहे हैं।


कंप्यूटर पर विशेष जोर

धीरे-धीरे शिक्षा कंप्यूटर आधारित होती जा रही है। पुर्तगाल में कंप्यूटर शिक्षा का अनिवार्य अंग बन चुका है। वहां के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में बेहतरीन सुविधाओं वाली कंप्यूटर लैब मौजूद हैं। अत्याधुनिक वाईफाई तकनीक सन 2006 से वहां के शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध है। वहां बहुत से ऐसे प्राइवेट कंप्यूटर संस्थान भी हैं जिनका सदस्य बनने पर छात्रों को काफी मुनासिब दाम पर कंप्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा मिल जाती है।


शिक्षा व्यवस्था

पुर्तगाल में उच्च शिक्षा देने वाले विश्वविद्यालयों एवं पॉलीटेक्नीकों की कोई कमी नहीं है। यहां मौजूद इन दोनों ही तरह के संस्थानों में उन्हीं छात्रों को प्रवेश मिलता है, जो इन संस्थानों के पैमाने पर खरे उतरते हैं। वहां के विश्वविद्यालयों में उन लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं जो विभिन्न विषयों पर शोधकार्य कर रहे हैं।


हॉस्टल की सुविधा

विदेशी छात्रों को पुर्तगाल में रहने के लिए जगह तलाशने में बहुत परेशान नहीं होना पड़ता है। वहां के अधिकतर विश्वविद्यालयों में अच्छी हॉस्टल सुविधा मौजूद है जिसमें विदेशी छात्रों को आसानी से प्रवेश मिल जाता है। इसके लिए छात्र को शिक्षण संस्थान में आवेदन करना होगा। विदेशी छात्रों को विभिन्न परिस्थितियों में हॉस्टल के लिए लगने वाली फीस में भी छूट मिल सकती है।


संस्कृति का आधार

शिक्षा एवं खेल पुर्तगाल की संस्कृति का आधार हैं। थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर वहां विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इनमें शिक्षण संस्थान बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। यह प्रयास रहता है कि कोई भी छात्र चाहें वह स्थानीय हो या फिर विदेशी इसमें शामिल जरूर हो।


स्कॉलरशिप एवं वर्क परमिट

पुर्तगाल में कई सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन छात्रों की आर्थिक मदद के लिए विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप योजनाओं को चला रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ निर्धारित योग्यताओं को पूरा करने वाले सभी छात्र उठा सकते हैं। अन्य यूरोपीय देशों की तरह इस देश में भी शिक्षण संस्थान की अनुमति से छात्र अध्ययन के साथ-साथ जॉब कर सकते हैं। इसके लिए नियम निर्धारित हैं। इन नियमों में में जल्द परिवर्तन भी नहीं किया जाता है।


वीजा

पुर्तगाल की वीजा प्रक्रिया यूरोप के बाकी देश से बहुत हद तक मेल खाती है। देशों के आधार पर आपको इसमें अंतर भी दिखाई दे जाएगा। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए अब वहां वीजा देने में पूरी सावधानी बरती जाती है।


प्रमुख विश्वविद्यालय

यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टो

टेकिन्कल यूनिवर्सिटी लिस्बन

यूनिवर्सिटी ऑफ कॉयम्ब्रा

मिन्हो यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी ऑफ अवीरो

यूनिवर्सिटी ऑफ अलगार्वे


मलेशिया में हैं उच्च स्तर के शैक्षिक संस्थान

चीन शिक्षा की मामले में है बेहतर

Read Hindi News


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh