Menu
blogid : 1048 postid : 846

Education in Indonesia-प्राकृतिक विविधता वाले देश इंडोनेशिया में प्राप्त करें शिक्षा

नई इबारत नई मंजिल
नई इबारत नई मंजिल
  • 197 Posts
  • 120 Comments

education in indonesiaविश्वके सबसे बड़े द्वीप समूह वाला इंडोनेशिया प्राकृतिक विविधता से विदेशियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। विदेशी विद्यार्थियों के मामले में इसका क्रम काफी नीचे है लेकिन अब इसमें सुधार हो रहा है।


अनुसंधानात्मक कार्य

इंडोनेशिया में आज विभिन्न देशों द्वारा कई तरह के अनुसंधानात्मक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में भी शोधकार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है। शोधकार्यो के लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। इनकी निगरानी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीचिंग फैकेल्टी की व्यवस्था की जा रही है। शोधकार्यो को मिल रहा प्रोत्साहन भी विदेशी विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा कर रहा है। खूबसूरती, विविधता और अंतहीन मोहकता वाला यह देश धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों (International Students) के आकर्षण का केंद्र बनने लगा है।


भाषा है पहली पसंद

विदेश में जितने भी विदेशी विद्यार्थी जाते हैं, उनका एक बड़ा वर्ग वहां की भाषा का ज्ञान हासिल करने के लिए ही जाता है। वहां की भाषा सरल है जिसे आसानी से सीखा जा सकता है। इंडोनेशिया के विश्वविद्यालयों में अभी भी बहुत से कोर्स स्थानीय भाषा (Local Language) में ही चलाए जा रहे हैं। आप इस भाषा को सीखकर विभिन्न विषयों में आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं।


कई तरह के कोर्स

इंडोनेशिया में वहां की भाषा अर्थात भाषा इंडोनेशिया से संबंधित कई तरह के कोर्स चलाए जा रहे हैं। कोर्स के आधार पर टयूशन फीस और समय अवधि अलग-अलग है। इस तरह के कोर्स करके आप वहां चाहें तो विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर सकते हैं।


सरकारी सहायता

इंडोनेशिया में विदेशी विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए सरकारी स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें विभिन्न विषयों में स्कॉलरशिप और कई अन्य तरह की सहायताएं शामिल हैं। आप इंडोनेशिया की भाषा और कल्चर के बारे में शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो इस तरह की सहायता आपको आसानी से मिल सकती हैं।


सीखने को बहुत कुछ

इस देश में शिक्षा के दौरान वहां की कला, म्यूजिक, हिस्ट्री, लिट्रेचर, सभ्यता आदि आपको बहुत कुछ सिखाएगी। वहां का रहन-सहन और लोगों का अपनी संस्कृति से लगाव जीवन के हर दौर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा। वहां के विश्वविद्यालयों में कला-संस्कृति को प्रोत्साहित करने के कई तरह के कार्यक्रम होते रहते हैं।


सहायक देश

विदेश में शिक्षा के लिए देश के चयन में जो पैमाने प्रमुख होते हैं, उनमें एक यह भी है कि वहां आप को संस्कृति, भाषा, रंग आदि के आधार पर किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इंडोनेशिया में भारतीय संस्कृति की छाप हर जगह दिखाई देती है जो वहां भारतीय छात्रों को लघु भारत का अहसास कराती है।


वीजा

स्टूडेंट वीजा के लिए वैध पासपोर्ट, कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, उस संस्थान का प्रमाण पत्र जहां आपने शिक्षा के लिए प्रवेश लिया है, फीस एवं रहने संबंधी खर्चो को वहन करने की सक्षमता का प्रमाण आदि की आवश्यकता पड़ती है। अगर आप इंडोनेशियन भाषा के अलावा किसी अन्य कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपको इंडोनेशियन भाषा (Indonesian Language) में निपुणता का प्रमाण देना पड़ सकता है। इंडोनेशिया में स्टूडेंट के पास चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा होना अनिवार्य है।


प्रमुख विश्वविद्यालय

universitay syiah kuala

universitay malikussaleh

universitay sumatera utara

universitay negeri medan


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh