- 40 Posts
- 886 Comments
प्रिय पाठक,
खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि 26 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2013 के बीच चलने वाली ‘ब्लॉगिंग शिखर सम्मान’ प्रतियोगिता तत्काल प्रभाव से रद्द की जा रही है।
पाठक वर्ग अवश्य हमारे इस निर्णय का कारण जानना चाहेंगे। किंचित यह हमारे लिए भी खेद की बात है किंतु मंच को यह लगता है कि यह प्रतियोगिता जिस उद्देश्य से शुरू की गई थी वह पूरी नहीं हो पा रही है। ‘ब्लॉगिंग शिखर सम्मान’ प्रतियोगिता का उद्देश्य मंच के सभी पाठकों को निर्णायक बनने का एक मौका देकर उन्हीं के द्वारा, उन्हीं के बीच से सर्वश्रेष्ठ का चयन करना था। किंतु बहुत कम संख्या में प्राप्त प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है कि पाठकों को इसमें रुचि नहीं है। प्रतियोगिता की अवधि समाप्त होने को है लेकिन इस पर अब तक कुछ गिनी-चुनी प्रतिक्रिया आलेख ही आए हैं। इस प्रतियोगिता के स्वभाव के अनुरूप एक निष्पक्ष प्रतियोगिता के लिए बड़ी संख्या में पाठक वर्ग की संलिप्तता आवश्यक है अन्यथा इसका चुनाव निरर्थक है। इसलिए तत्काल प्रभाव से यह प्रतियोगिता आज, 23 दिसंबर 2013 से समाप्त की जाती है।
धन्यवाद
जागरण जंक्शन परिवार
Read Comments