Menu
blogid : 542 postid : 589067

Hindi Diwas Contest: ब्लॉग शिरोमणि प्रतियोगिता

Jagran Contest
Jagran Contest
  • 40 Posts
  • 886 Comments

प्रिय पाठकों,


slide-2स्वतंत्रता संग्राम का एक दौर वो भी था जब हिन्दी भाषा में ही देशभक्ति की अलख जगाई गई थी परंतु समय बीतने के साथ-साथ देश की राजभाषा हिन्दी का महत्व भी धूमिल पड़ता जा रहा है। बाजारवाद के बढ़ते आधिपत्य के बीच हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि हिन्दुस्तान के लोग ही हिन्दी से दूरी रखने लगे हैं। अंग्रेजियत को अपनाकर अपनी राजभाषा को दरकिनार करने का सिलसिला यूं तो बहुत पुराना है लेकिन पिछले कुछ समय से हालात और अधिक बिगड़ने लगे हैं क्योंकि हमारी युवा पीढ़ी को हिन्दी बोलना और हिन्दी बोलने वाले लोग ‘आउटडेटेड’ लगने लगे हैं।


पढ़े : पहले चरण् के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरे चरण के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें


हिंदी के बाजारीकरण और बाजार द्वारा हिंदी की उपेक्षा के दौर में हिंदी की अस्मिता और वर्चस्व की स्थापना का प्रयास आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जागरण जंक्शन मंच 14 सितंबर को मनाए जाने वाले ‘हिन्दी दिवस’ के उपलक्ष्य में एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में जागरण जंक्शन मंच के रीडर सेक्शन के सभी सम्मानित सदस्य (जागरण प्रकाशन लिमिटेड का कोई भी सदस्य इस कॉंटेस्ट में भाग लेने के लिए अधिकृत नहीं है) भाग ले सकते हैं। आप निम्नलिखित विषयों में से कम से कम किन्हीं तीन विषयों पर अपनी लेखनी का जादू चला सकते हैं:


लेखन के लिए निर्धारित विषय:

1. “नव परिवर्तनों के दौर में हिन्दी ब्लॉगिंग”


2. ‘हिन्दी बाजार की भाषा है, गर्व की नहीं’ या ‘हिंदी गरीबों, अनपढ़ों की भाषा बनकर रह गई है’ – क्या कहना है आपका?


3. हिंदी दिवस पर ‘पखवारा’ के आयोजन का कोई औचित्य है या बस यूं ही चलता रहेगा यह सिलसिला?


4. क्या हिंदी सम्मानजनक भाषा के रूप में मुख्य धारा में लाई जा सकती है? अगर हां, तो किस प्रकार? अगर नहीं, तो क्यों नहीं?


5. हिंदी ब्लॉगिंग ‘हिंग्लिश’ स्वरूप को अपना रही है। क्या यह हिंदी के वास्तविक रंग-ढंग को बिगाड़ेगा या इससे हिंदी को व्यापक स्वीकार्यता मिलेगी?


6. हिंदी ब्लॉगिंग हिंदी को मान दिलाने में सार्थक हो सकती है या यह भी बाजार का एक हिस्सा बनकर रह जाएगी?


प्रतियोगिता के लिए नियम और शर्तें


1. प्रतियोगिता की अवधि:1 सितंबर – 30सितंबर,2013


2. पुरस्कार विवरण:सर्वश्रेष्ठ तेरह विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें से प्रथम तीन विजेता मुख्य पुरस्कार और अन्य दस विजेता प्रोत्साहन पुरस्कार के पात्र होंगे। सभी तेरह विजेताओं के ब्लॉगों को लेखक की तस्वीर के साथ एक सप्ताह के लिए मंच के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित किया जाएगा।


3. पुरस्कार श्रेणियां:


(क) ब्लॉग ‘शिरोमणि’ पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 1)

(ख) ब्लॉग ‘श्रेष्ठ’ पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 1)

(ग) ब्लॉग ‘मंजूषा’ पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 1)

(घ) ब्लॉग ‘मित्र’ पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 10)


4. अर्हता: जागरण जंक्शन रीडर सेक्शन के सभी वर्तमान सदस्य इस प्रतियोगिता के लिए पात्र हैं।


5. प्रतियोगिता की अवधि के दौरान पंजीकृत नए यूजर भी कॉंटेस्ट में शामिल हो सकते हैं।


6. प्रतियोगिता अवधि के दरमियान दिए गए विषयों की परिधि के अंतर्गतकम से कमतीन ब्लॉग पोस्ट शामिल करना अनिवार्य।


7. शब्द सीमा: प्रत्येक प्रविष्टि 400-800 शब्दों की होनी अनिवार्य है। इससे कम या अधिक शब्दों वाले लेख को प्रतियोगिता में शामिल नहीं माना जाएगा।


8. इस प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए आप जो भी ब्लॉग प्रकाशित करें उसके शीर्षक में अपने ब्लॉग टाइटल के अलावा केवल अंग्रेजी में “Contest” अवश्य लिखें या फिर कैटेगरी के रूप में ‘contest’ का चयन करें। कॉंटेस्ट के संदर्भ में जो भी ब्लॉग पोस्ट इन दो शर्तों में से एक को भी पूरा नहीं करेगा वह प्रतियोगिता से बाहर माना जाएगा


9. इस प्रतियोगिता में भारत समेत पूरे विश्व के प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं।


10. चयन पद्धति: दिए गए विषयों पर लिखित ब्लॉग पोस्टों का संपादक मंडल की अनुशंसा, अन्य ब्लॉगरों से प्राप्त सार्थक टिप्पणियों की संख्या तथा उनको मिले यूजर रेटिंग के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।


11. अभद्र, अश्लील, सामुदायिक, धार्मिक भावना को आहत करने वाले तथा व्यक्तिगत टिप्पणी या लांक्षन वाले ब्लॉग पोस्टों को प्रतियोगिता के लिए अयोग्य समझा जाएगा।


12. प्रतियोगिता के संबंध में किसी भी तरह के विवादों के लिए न्यायिक क्षेत्र ‘दिल्ली’ होगा.


कॉंटेस्ट के विषय में किसी भी तरह की समस्या/स्पष्टीकरण के लिए आप feedback@jagranjunction.com पर मेल कर सकते हैं।


नोट: इस कॉंटेस्ट में शामिल होने के लिए आपको अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं। जागरण जंक्शन पर पंजीकृत रीडर सेक्शन का कोई भी यूजर इसमें भागीदारी कर सकता है।



फिर देर किस बात की ! ‘ब्लॉग शिरोमणि प्रतियोगिता’ में दर्ज़ कराएं अपनी दमदार उपस्थिति और हिंदी के प्रति प्रदर्शित करें अपनी निष्ठा!!


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh