- 40 Posts
- 886 Comments
प्रिय पाठकों
हमें घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि जागरण जंक्शन मंच की ओर से संचालित ब्लॉग शिरोमणि प्रतियोगिता के प्रथम विजेता यानि ‘ब्लॉग शिरोमणि’ आदरणीय संतलाल करुण जी चुने गए हैं। आदरणीया यमुना पाठक जी ‘ब्लॉग ‘श्रेष्ठ’ तथा श्री मनोरंजन ठाकुर जी ‘ब्लॉग ‘मंजूषा’ चुने गए हैं। इनके अतिरिक्त 10 श्रेष्ठ ब्लॉगर संकल्प दुबे, अकबर महफ़ूज़ आलम रिज़वी, राजेश कश्यप, डॉ० कुमारेन्द्र सिंह सेंगर, सरिता सिन्हा, उषा तनेजा ‘उत्सव’, दीपक तिवारी, राजेश त्रिपाठी, सीमा सचदेव, जवाहर लाल सिंह ‘ब्लॉग मित्र’ चुने गए हैं।
ब्लॉग शिरोमणि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तथा यहां आनेवाले हर पाठक वर्ग को कोटि-कोटि धन्यवाद। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक बार फिर आप सभी का आभार! इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्येश्य था हिंदी भाषा तथा हिंदी भाषा के विस्तार में एक नया मंच बनकर उभरे हिंदी ब्लॉगिंग को प्रोत्साहन देना। सगर्व हम कह सकते हैं कि हम कुछ हद तक अपने उद्देश्य में सफल रहे हैं।
हमें मिले हर आलेख में हिंदी के प्रति सद्भावना व स्नेह प्रकट करते हुए इसके विकास में खामियां व खूबियों पर चर्चा थी। आलेखों की इस भीड़ में सर्वश्रेष्ठ का चुनाव वास्तव में एक कठिन कार्य रहा। किसी रचना की भाषा उत्कृष्ट थी तो किसी की विषय वस्तु पर पकड़ उल्लेखनीय थी। कुछ ने लिखा अच्छा लेकिन वे विषय वस्तु से हट गए। इस तरह हर छोटी-बड़ी बात को ध्यान में रखते हुए हमें उनमें से श्रेष्ठ का चुनाव करना था।
क्योंकि यह प्रतियोगिता हिंदी भाषा और साहित्य के संदर्भ में है तो हमें विषयवस्तु के साथ भाषा की त्रुटियां और भाषा शैली का भी ध्यान रखना था। कई ऐसे भी आलेख मिले जिनके आलेख और विषयवस्तु अत्यंत उत्कृष्ट श्रेणी में रखे जा सकते थे किंतु उनमें कुछ मात्रात्मक या शाब्दिक त्रुटियों (जैसे मातृभाषा को ‘मात्रभाषा’, क्योंकि को ‘क्योकि’ आदि) को देखते हुए मजबूरन हम उन्हें विजेता की श्रेणी में शामिल नहीं कर सकते थे। इस तरह अंतिम 30 में से 13 का चुनाव प्रतियोगिता में उल्लेखित शर्तों, भाषा, भाषा शैली, प्रस्तुति, विषय वस्तु एवं शब्दों के प्रयोग, वर्तनी तथा वाक्य-विन्यास व प्रस्तुतिकरण के आधार पर किया गया है। क्योंकि हिंदी की महत्ता एवं हिंदी के महती प्रयोग पर यह प्रतियोगिता केंद्रित थी, इसलिए ‘भाषा शैली एवं भाषा की शुद्धता’ पर हमने विशेष ध्यान दिया है।
ब्लॉग शिरोमणि प्रतियोगिता के विजेताओं तथा उनके चुने हुए आलेखों को देखने के लिए आप यहां क्लिक करें
Read Comments