- 40 Posts
- 886 Comments
किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए चुनाव एक ऐसा मौका है जब जनता के हाथ में स्वयं उसकी बागडोर थमा दी जाती है और वह कितनी कुशलता से अपनी यह जिम्मेदारी निभाती है यह तब साबित होता है जब उसके द्वारा चुनी हुई सरकार सत्ता में आकर अपनी दक्षता का प्रमाण देती है। निश्चित तौर पर मिशन 2014 राजनैतिक पार्टियों के लिए एक बड़ी चुनौती है लेकिन इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि जनता के हाथ में भी एक अदद मौका है जिसका सही प्रयोग कर वह अपनी मनचाही सरकार चुनकर उसे सत्ता में ला सकती है। 7 अप्रैल, 2014 से लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव, लोकसभा चुनाव 2014 की शुरुआत होने जा रही है।
एक बड़े परिवर्तन की गुहार लगाए इस देश के नागरिकों की जरूरतें और अपनी नई सरकार से उनकी अपेक्षाएं अलग-अलग हैं। भले ही भ्रष्टाचार इस देश की एक बड़ी समस्या बन गया है लेकिन महंगाई और सुरक्षा जैसे कई अन्य मुद्दे भी चुनावी नतीजों का निर्धारण करने में अपनी बड़ी भूमिका निभाते हैं। सत्ता में आने से पहले सभी राजनैतिक पार्टियां बड़े-बड़े वायदे करती हैं लेकिन सत्ता में शामिल होते ही उनके दावों और वायदों की कलई खुल जाती है और जनता के हाथ लगती है सिर्फ और सिर्फ नाउम्मीदी।
लोकतंत्र के इस महोत्सव की शुरुआत के उपलक्ष्य में जागरण जंक्शन मंच इस पूरे माह को ‘लोकतंत्र उत्थान पर्व’ के रूप में मनाने जा रहा है।
अत: आप सभी को इस ‘लोकतंत्र उत्थान पर्व’ प्रतियोगिता का हिस्सा बनने का सहर्ष आमंत्रण देते हुए जागरण जंक्शन मंच आपको निम्नलिखित विषयों के अंतर्गत अपनी रचनाएं भेजने के लिए आमंत्रित करता है:
1. भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया की विडंबनाएं
2. कैसी हो आगामी सरकार
3. चुनावी परिणाम पर प्रचार प्रोपेगैंडा का असर
4. सरकार और नागरिकों के बीच पारस्परिक संबंधों में सुधार
5. हाई टेक राजनीति बनाम वास्तविक राजनीति
6. कॉरपोरेट राजनीति
नियम एवं शर्तें
अवधि: 2 अप्रैल-30 अप्रैल 2014
अर्हता: जागरण जंक्शन रीडर सेक्शन के सभी वर्तमान सदस्य इस प्रतियोगिता के लिए पात्र हैं।
प्रविष्टियां: प्रतियोगिता की अवधि में उपर्युक्त में किसी भी श्रेणी के अंतर्गत प्रविष्टियां देने के लिए यूजर स्वतंत्र हैं। एक से अधिक श्रेणियों में, एक से अधिक कितनी भी प्रविष्टियां शामिल कर सकते हैं।
नोट: केवल प्रतियोगिता की अवधि के दौरान प्रकाशित रचनाएं/प्रविष्टियां ही मान्य होंगी। यदि कोई प्रतियोगी किसी पूर्व प्रकाशित रचना को प्रतियोगिता में शामिल करना चाहता है तो इसके लिए यूजर को पूर्व में प्रकाशित उस रचना का लिंक ज्यों-की-त्यों पेस्ट करने की बजाय उसे दुबारा प्रकाशित कर उसके लिंक को शामिल करना होगा। अन्यथा रचनाएं स्वयं ही प्रतियोगिता से बाहर समझी जाएंगी।
भाषा: केवल हिंदी भाषा में प्राप्त प्रविष्टियां ही मान्य होंगी।
*ब्लॉग पोस्ट नियम:
-ब्लॉग प्रकाशित करते हुए कैटगरी में Contest सेलेक्ट करें या शीर्षक में हिंदी या अंग्रेजी में Contest कॉंटेस्ट अवश्य लिखें।
-प्रतियोगिता के लिए प्रकाशित ब्लॉग (प्रविष्टि) पोस्ट का लिंक इस आमंत्रण ब्लॉग के रिप्लाई कॉलम में जाकर अवश्य पोस्ट कर दें।
हर विषय में से दो प्रशंसित प्रविष्टियां चुनी जाएंगी। प्राप्त प्रविष्टियों (ब्लॉग पोस्ट्स) का संपादक मंडल की अनुशंसा, अन्य ब्लॉगरों से प्राप्त सार्थक टिप्पणियों की संख्या तथा उनको मिले यूजर रेटिंग के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
अन्य:
-इस प्रतियोगिता में भारत समेत पूरे विश्व के प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं।
-प्रतियोगिता की अवधि के दौरान पंजीकृत नए यूजर भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
-अभद्र, अश्लील, सामुदायिक, धार्मिक भावना को आहत करने वाले तथा व्यक्तिगत टिप्पणी या लांछन वाले ब्लॉग पोस्ट्स को प्रतियोगिता के लिए अयोग्य समझा जाएगा।
-प्रतियोगिता के संबंध में किसी भी तरह के विवाद के लिए न्यायिक क्षेत्र ‘दिल्ली’ होगा.
-इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की समस्या/अन्य स्पष्टीकरण के लिए आप feedback@jagranjunction.com पर मेल कर सकते हैं।
नोट: प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आपको अलग से आवेदन करने या ब्लॉग बनाने की आवश्यकता नहीं है। जागरण जंक्शन पर पंजीकृत रीडर सेक्शन का कोई भी यूजर इसमें भागीदारी कर सकता है।
Read Comments