- 40 Posts
- 886 Comments
संपादकीय सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर प्रतियोगिता के विजेता को हार्दिक बधाइयां
आदरणीय पाठकों,
संपादकीय सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर प्रतियोगिता में आप सभी की विशेष रुचि और उत्साह के कारण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है। निश्चित रूप से इस प्रतियोगिता के परिणाम की आप सभी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे होंगे। आपके इस इंतजार को और ना बढ़ाते हुए हम आपको विजेता के नाम और चयनित ब्लॉग के बारे में बता रहे हैं। इस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की गईं जिन्होंने सभी पाठकों का ज्ञानवर्धन करने के साथ रचनाधर्मिता के नए आयाम भी प्रस्तुत किए। किंतु प्रतियोगिता की निर्धारित शर्त के अनुसार अंतिम रूप से विजेता के रूप में अपना नाम दर्ज़ करवाना किसी एक के लिए ही संभव था। इसको दृष्टिगत रखते हुए संपादकीय सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर प्रतियोगिता के विजेता घोषित किए गए हैं आदरणीय मदन मोहन सिंह जी जिनके ब्लॉग “ये समाजवाद क्या होता है” को पुरस्कार योग्य समझते हुए चयनित किया गया है। नीचे विजेता रचनाकार की तस्वीर, चयनित ब्लॉग और उन्हें दिए जाने वाले पुरस्कार का विवरण दिया जा रहा है।
अंतिम रूप से चयनित ब्लॉग और विजेता का नाम सहित उन्हें प्राप्त पुरस्कार
विजेता रचनाकार: मदन मोहन सिंह
चयनित रचना:ये समाजवाद क्या होता है
प्राप्त पुरस्कार: सोनी एरिक्सन एक्सपीरिया मिनी(Sony Ericsson Xperia Mini)
संक्षिप्त परिचय: मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से संबद्ध और पेशे से पत्रकार तथा साहित्य और समाज के बारे में संवेदनशील मदन मोहन सिंह जी दैनिक जागरण के सेंट्रल डेस्क – नोएडा में बतौर उप समाचार संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपकी लेखन में गहरी अभिरुचि ने बेहद महत्वपूर्ण संपादकीय सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर प्रतियोगिता में आपको पुरस्कार का हकदार बनाया।
Read Comments