क्रिकेट जितना खेल और खिलाड़ियों के लिए चर्चा में रहता है, उतना ही फैंस की वजह से भी सुर्खियों में बना रहता है। कभी-कभी फैंस की वजह से स्टेडियम में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो भुलाए नहीं भूलतीं। कभी कोई फैन मैदान पर आकर अपने फेवरेट क्रिकेटर के पैर छूने लगता है, तो कभी कोई सेल्फी की जिद करने लगता है। हालांकि, क्रिकेटर्स भी अपने फैंस को निराश नहीं करते और उनकी इन प्यारी जिद को मान लेते हैं। आइये आपको फैन की एक इसी तरह की हरकत के बारे में बताते हैं, जिससे भारतीय क्रिकेटर शर्म के मारे पानी-पानी हो गया था।
दुनिया के हैंडसम क्रिकेटरों में शामिल थे अब्बास अली
बात 1950-60 के दशक की है। तब भारतीय क्रिकेटर अब्बास अली बेग दुनिया के सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में एक हुआ करते थे। सन् 1960 में मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में दौरान अब्बास अली बेग के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे वे कभी भुला नहीं सकते। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि मैच के ब्रेक के दौरान अब्बास अली पवेलियन लौट रहे थे। इसी बीच गर्ल्स स्टैंड से निकलकर एक लड़की अचानक मैदान पर आ गई। वह सीधे पवेलियन की ओर लौट रहे अब्बास अली के पास पहुंची और उनके गाल पर किस करने लगी।
शर्म से लाल हो गया था अब्बास का चेहरा
नहीं पाए। स्टेडियम में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। अगले ही पल वहां मौजूद फैंस तालियां बजाने लगे। लड़की के किस करने की इस प्यारी हरकत को फैंस तो एंजॉय कर रहे थे, लेकिन अब्बास अली का चेहरा शर्म के मारे लाल हो गया।
ऐसा रहा कॅरियर
गौरतलब है कि 19 मार्च 1939 को हैदराबाद में जन्मे राइट हैंड बैट्समैन अब्बास अली ने 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 428 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रहा। वहीं, प्रथम श्रेणी की बात करें तो 235 मैचों में उन्होंने 29 बार नाबाद रहते हुए 12367 रन बनाए थे। इस दौरान अब्बास अली ने 21 शतक समेत 64 अर्धशतक लगाए…Next
Read More:
कभी गेंदबाजों में रहता था इस बल्लेबाज का खौफ, आज बैसाखी के सहारे चलने को है मजबूरबॉलीवुड के 5 सबसे महंगे गाने जिन पर खर्च हुए करोड़ों, नाम जानकर उड़ जाएंगे होशबॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जिनकी शूटिंग अमिताभ-शाहरुख जैसे सितारों के घर पर हुई
Read Comments