महेंद्र सिंह धोनी अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों में दो चीजों की वजह से सुर्खियों में रहते थे, पहला उनका हेलीकॉप्टर शॉट और दूसरा उनके लंबे-लंबे बाल। धोनी के लंबे बालों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। उनके लंबे बालों की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तक ने की थी। तब से लेकर अब तक, धोनी अपने लुक खासकर हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हेयर स्टाइल में लगातार बदलाव करने का माही का प्रयोग अभी भी जारी है। एक बार फिर धोनी अपनी हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। धोनी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर जारी हुई हैं, जिनमें वे नए हेयर स्टाइल में दिख रहे हैं। इस हेयर स्टाइल में धोनी पहले से ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं और उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि माही का यह नया लुक है। आइये आपको धोनी के इस लुक के साथ ही लगातार उनकी हेयर स्टाइल में अाए बदलाव को भी दिखाते हैं।
2007 में थे लंबे बाल
2007 में जब माही को टी-20 वर्ल्डकप का कप्तान बनाया गया, तब धोनी के बाल काफी लंबे हुआ करते थे। एमएसडी के लंबे बालों का क्रेज फैंस में भी जबरदस्त था। उनके ज्यादातर फैंस उनकी तरह हेयर स्टाइल बनाने को बेताब रहते थे। वहीं, सन् 2011 में विश्वकप जीतने के बाद धोनी का एक अलग ही लुक सामने आया था। 2011 विश्वकप के बाद उन्होंने अपने बाल पूरी तरह से मुंडवा दिए थे।
सेना से जुड़ने के बाद रखने लगे छोटे बाल
भारतीय सेना के साथ जुड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने छोटे बाल रखना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके हेयर स्टाइल में कुछ न कुछ बदलाव दिखते रहते थे। धोनी को चाहने वाले उनके इस लुक को भी फॉलो करते रहते थे। अब इन दिनों एक बार फिर धोनी ‘नए’ हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं।
वायरल हो रही फोटो
धोनी की नए हेयर स्टाइल वाली ये दोनों फोटो ‘MS Dhoni MS Dhoni’ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई हैं, जो किसी ऐड शूटिंग के दौरान की बताई गई हैं। हालांकि, यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है।
इंस्टाग्राम पर भी शेयर की गई है फोटो
अब ऐसा माना जा रहा है कि पहले की तरह माही के इस नए हेयर स्टाइल का असर भी उनके फैंस पर देखने को मिल सकता है…Next
Read More:
कोहली ही नहीं सहवाग के साथ भी श्रीलंकाई कर चुके हैं ऐसा, वीरू ने किया खुलासा
शिखर धवन से 10 साल बड़ी हैं उनकी बॉक्सर बीवी, फेसबुक से शुरू हुई थी लव स्टोरी20 साल की उम्र में शशि कपूर को हुआ था प्यार, घर से भागकर की थी शादी
Read Comments