Menu
blogid : 7002 postid : 1391312

ये भारतीय कप्तान हैं एशिया कप में सबसे सफल, इतनी बार भारत बना है विजेता

यूएई के दुबई में 15 सितंबर से 14वें एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। टूर्नाामेंट में 6 देश हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि इस दौरे पर भारत के कप्तान विराट कोहली नहीं होंगे और उनकी जगह रोहित शर्मा लेगें। ऐसे में रोहित के पास इस कप को जीतकर अपना नाम उस लिस्ट में शामिल करना चाहेंगे जहां तक अभी विराट भी नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे मे चलिए जानते हैं भारत के उन कप्तानों के बार में जिन्होंने भारत को एशिया कप का दावेदार बनाया या फिर फाइनल तक पहुंचाने में मदद की।

Shilpi Singh
Shilpi Singh14 Sep, 2018

 

 

 

सुनील गावस्कर

1984 में पहले संस्करण में सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम की अगुआई की। इस बार सिर्फ तीन टीमों ने ही भाग लिया। भारत चैम्पियन बना, श्रीलंका को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।

 

 

अजहर ने दोनों बार चैम्पियन बनाया

1990/91 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने एशिया कप खेला। मेजबान भारत ने ईडन गार्डंस में हुए फाइनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीता। अगला एशिया कप 4 साल बाद 1995 में हुआ। अजहर ने भारत की अगुआई की। भारत-श्रीलंका फाइनल में पहुंचे एक बार फिर परिणाम टीम इंडिया के पक्ष में रहा, इस बार भारत 8 विकेट से जीता।

 

 

दो बार धोनी ने दिलवाई जीत

धोनी ने 2008 में एशिया कप में बतौर कप्तान ही पदार्पण किया। इस साल भारत ने फाइनल खेला। हालांकि, खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने फाइनल में उसे 100 रन से हरा दिया और भारत उपविजेता बना। 2010 में श्रीलंका में एशिया कप हुआ और धोनी ने टीम इंडिया की अगुआई की। पिछली बार की तरह फाइनल भारत-श्रीलंका के बीच हुआ, लेकिन इस बार जीत का सेहरा भारत के सिर बंधा। 2016 में टीम इंडिया की कमान फिर धोनी के हाथों में थी, उन्होंने भारत को फाइनल में पहुंचाया। साथ ही मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया को फिर चैम्पियन बनाया।

 

 

कोहली नहीं पहुंचा पाए फाइनल में

2014 में फिर बांग्लादेश ने मेजबानी की। विराट कोहली ने भारत की अगुआई की। धोनी टीम में नहीं थे। भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।

 

 

सचिन तेंदुलकर की टीम फाइनल में हारी

1997 में सचिन तेंडुलकर की अगुआई में भारत ने श्रीलंका में एशिया कप खेला। सचिन ने टीम को फाइनल तक तो पहुंचाया, लेकिन भारत को वे चैम्पियन बनाने में असफल रहे। श्रीलंका 8 विकेट से जीता।

 

 

फाइनल में हारे दादा

2000 में बांग्लादेश में हुए एशिया कप में सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की अगुआई की। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान चैम्पियन बना। 2004 में फिर सौरव की अगुआई में भारत ने श्रीलंका में एशिया कप खेला। वे भारत को फाइनल तक पहुंचाने में तो सफल रहे, लेकिन चैम्पियन नहीं बना पाए। श्रीलंका ने भारत को 25 रन से हराया और खिताब जीता।…Next

 

Read More:

आखिरी टेस्ट में कप्तान कोहली देंगे इन तीन खिलाड़ियों को मौका!

सिर्फ कप्तान कोहली पर निर्भर है पूरी भारतीय टीम, ये खिलाड़ी इंग्लैंड में हुए फेल

सबसे तेज 50 शतक लगा चुके हैं ये क्रिकेटर, लिस्ट में भारतीयों का भी जलवा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh