भारत और पाकिस्तान अब तक दो बार एशिया कप में आमने- सामने आ चुके हैं औऱ दोनों ही बार भारत ने पाक को मात दी है। एशिया कप 2018 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान को भारत ने लगातार दूसरी बार पटखनी दी। मैच के दौरान भारत और पाक के कई सारे फैंस दूर दूर से मैच देखने आते हैं। इन दोनों मैचों के दौरान दोनों तरफ से बेहद खास फैंस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होती रहीं। इस बार एक पाकिस्तानी मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, बता दें इस बार का एशिया कप दुबई में खेला जा रहा है।
पाक की फैन हुई मशहूर
सोशल मीडिया कितना पावरफुल है ये तो सभी जानते हैं, सोशल मीडिया ने रातों रात कई लोगों को स्टार बना दिया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कोई और नहीं बल्कि एक क्रिकेट की फैन की चर्चा जोरों पर है औऱ यह फैन है पाकिस्तान की एक लड़की। दरअसल भारतपाक के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान एक खूबसूरत लड़की पर कैमरा गया और लोगों की नजरें ठहर गईं हैं। मैदान में मौजूद कैमरे हजारों लोगों की भीड़ में उस लड़की को तलाश रहे हैं। सोशल मीडिया उस तस्वीरों से भर गया है। वो लड़की अचानक ही भारतीयों का लेटेस्ट क्रश बन चुकी है।
हर मैच देखने आती है मिस्ट्री गर्ल
ये खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल पहली बार 19 सितंबर को दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान स्पॉट की गई थी। इसके बाद 21 सितंबर को भारत बनाम बांग्लादेश के मैच में भी मिस्ट्री गर्ल को काले आउटफिट में एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन के साथ कैमरों ने स्पॉट किया। उसी दिन पाकिस्तान टीम अबुधाबी में अफगानिस्तान के साथ मैच खेल रही थी। 23 सितंबर को भारत पाकिस्तान मैच के दौरान भी इस मिस्ट्री गर्ल को मैदान में स्पॉट किया गया है।
निव्या नवोरा है मिस्ट्री गर्ल का नाम !
सोशल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल का नाम निव्या नवोरा है। सोशल मीडिया पर निव्या नवोरा से कई सारे अकांउट भी बने हैं जो इस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरों से भरे पड़ हैं। हालांकि अभी तक इसपर किसी तरह की कोई पक्की खबर नहीं है।
मिस्ट्री गर्ल मैच से ज्यादा हुई मशहूर
सोशल मीडिया पर कई भारतीय क्रिकेट फैंस ने ऐसा भी लिखा है कि वह बीसीसीआई से प्रार्थना करेंगे कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मुकाबले और ज्यादा करवाए जाएं, इसके पीछे वजह सिर्फ वही खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल है। लोग इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर अलग–अलग तरह से अपनी भावनाएं जता रहे हैं।
मिस्ट्री गर्ल से पहले ये लड़का हुआ था मशहूर
सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल से पहले एक पाकिस्तानी लड़के का भी वीडियो वायरल हुआ था जिसने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के दौरान भारत का राष्ट्रगान गाया। भारत के राष्ट्रगान को गाने वाले इस पाकिस्तानी क्रिकेट फैन का नाम आदिल ताज है। आदिल ने बताया कि हमारे पास कुछ भारतीय फैन बैठे हुए थे, जब पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजा तो वह लोग इसके सम्मान में खड़े हो गए। इसलिए जब भारत का राष्ट्रगान बजा तो हमने भी सम्मान प्रदर्शित किया और क्योंकि उन्हें राष्ट्रगान आता था इसलिए उन्होंने इसे गाया।…Next
Read More:
रोहित और धवन ने तोड़ा सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड, धवन का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज
क्रिकेट मैदान के बाहर हिंदी कमेंटरी से चौके छक्के लगा रहे हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर
Injury या बीमारी के बाद और खतरनाक हो गए ये खिलाड़ी, धाकड़ थी वापसी
Read Comments