क्रिकेट को वैसे तो जेंटलमैन गैम कहा जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इस खेल में बहुत कुछ बदला है। जेंटलमैन गैम कहे जाने वाले इस खेल में आजकल स्लेजिंग आम हो गई है। कई बार मैदान पर क्रिकेटर एक दूसरे से भीड़ भी जाते हैं। ऑस्ट्रेलिय़ा की टीम को क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा स्लेजिंग करने वाली टीमों में माना जाता रह है। लेकिन अब ऐसा नहीं है, हर क्रिकेटर अब खुलकर अपनी भावनाएं मैदान पर जाहिर करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं वो क्रिकेटर जिन्हें बैड ब्वॉयज का खिताब मिला हुआ है।
1. विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान अक्सर मैदान पर दूसरी टीमों के साथ उलझते हुए देखा गया है। विराट कई बार इतना गुस्सा हो जाते हैं कि वो फैंस को भी नहीं छोड़ते। विराट ने आईपीएल में गौतम गंभीर से भी लड़ाई कर ली थी। इसके साथ ही उनकी और ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान की नोक झोक तो सभी को पता ही है। विराट जब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट मैच खेलने गए थे उस दौरान उन्होंने मिडिल फिंगर भी दिखा चुके हैं, जिसपर काफी विवाद भी हुआ था।
2. इंशात शर्मा
2015 में भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट मैच में इंशात शर्मा श्रीलंका के एक बल्लेबाज से इतना उलझे की आउट होने के बाद वो उनके पीछे स्टेडियम तक चले गए। इसके बाद वो मैदान पर अंपायर से भी उलझे, उनकी इस हरकत की वजह से उन्हें बैन भी कर दिया गया था। वैसे इंशात ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियो के साथ भी भीड़ चुके हैं। लेकिन उनके गुस्से की तारीफ खुद कप्तान कोहली अक्सर करते हैं।
3. हरभजन सिंह
भारतीय टीम क स्पिनर हरभजन सिंह का मंकीगेट विवाद क्रिकेट के बड़े विवादों में शामलि है। हरभजन और एंड्यू सायमंड्स की तीखी बहस के बाद हरभजन ने कुच फैंस पर थूक दिया था। इसकेबाद हरभजन ने आईपीएल में थप्पड़ मारा था।
4. शाहिद आफरीदी
भारत के साथ मैच के दौरान अफरीदी अक्सर मैदान पर भिड़ते हैं, लेकिन हद तो हो गई जब एशिया कप में हार के बाद उन्होंने पाकिस्तान के फैंस को कराची एयरपोर्टे पर मारा था। इसके साथ ही उनका और गंभीर का मामला भी खूब याद किया जाता है।
5. शोएब अख्तर
वैसे तो शोएब अब क्रिकेट स दूर हैं लेकिन उनके विवाद अक्सर याद किए जाते हैं। शोएब ने 2003 विश्वकप में अपने ही टीम के खिलाड़ी वकार यूनुस से लड़ाई की थी। इसके बाद 2005 में खराब व्यवहार के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर कर दिया गाय था।
6. शेन वार्न
क्रिकेट के सबसे बड़े स्पिनर के तौर पर मशहूर शेन को ड्रग्स लेने के लिए क्रिकेट से दूर कर दिया गया था। साथ ही उन्होंने एक बार मैदान पर फैंस से बीयर लेकर पी ली थी। कई बार दूसरे टीम के खिलाड़ियों के साथ गालीगलौज के भी आरोप लग चुके हैं।…Next
Read More:
T20 में ये 4 दावेदार ले सकते हैं धोनी की जगह, जानें उनका खास अंदाज
कोहली समेत ये हैं वो 4 बल्लेबाज जिन्होंने 61 गेंदो में बनाए शतक
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये 5 धुआंधार कप्तान, जिनके अंदाज के फैंस हैं दीवाने
Read Comments