Menu
blogid : 7002 postid : 1389304

जब इन 7 बल्लेबाजों ने एक पारी में चौकों से ज्यादा लगाए छक्के

क्रिकेट में अक्सर ये देखा जाता है कि बल्लेबाज एक बड़ी पारी खेलने के दौरान 15 से 20 चौके तो आसानी से जड़ देता है, लेकिन जब उसके छक्कों पर निगाह दौड़ाई जाती है तो वही चार से पांच ही नजर आते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में यह ट्रेंड काफी हद तक बदला है और बल्लेबाजों ने कई मौकों पर चौकों से ज्यादा छक्के जड़े। ऐसे ही कुछ बल्लेबाजों के कारनामें हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में हमने उन्हीं बल्लेबाजों के कारनामों को जगह दी है जिन्होंने 10 या उससे ज्यादा छक्के एक पारी में जड़े है।

 

 

1. रोहित शर्मा

भारत के रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलुरू में खेले गए एक मैच में 209 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान रोहित ने 158 गेंदों का सामना किया था और 16 छक्के व 12 चौके जड़े थे। इस तरह रोहित ने एक मैच में चौकों से ज्यादा छक्के जड़े थे। रोहित का इस मैच में स्ट्राइक रेट 132.27 का रहा था।

 

 

2. एबी डीविलियर्स

इस मामले में डीविलियर्स दूसरे नंबर पर आते हैं। डीविलियर्स ने 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंदों में 149 रनों की पारी के दौरान 338.63 के स्ट्राइक रेट के साथ तो बल्लेबाजी की ही थी। साथ ही इस दौरान उन्होंने सिर्फ 9 चौके और 16 छक्के जड़ दिए थे। डीविलियर्स के 206 वनडे मैचों में अब तक कुल 187 छक्के दर्ज हैं। वहीं वह 768 चौके भी जड़ चुके हैं। डीविलियर्स का वनडे में करियर स्ट्राइक रेट ही 99.87 का है।

 

 

3. क्रिस गेल

छक्के जड़ने की बात हो रही हो और वहां कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम ना शामिल किया जाए। ऐसा कभी हो सकता है भला। क्रिस गले ने विश्व कप 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों में 215 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके जड़े थे। वनडे में क्रिस गेल का उच्चतम स्कोर भी 215 रन ही है।

 

 

4. शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन अपनी जबरदस्त हिटिंग से अक्सर दर्शकों को अपना मुरीद बना लेते हैं। साल 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एक मैच में वॉटसन ने 96 गेंदों में 185 रन ठोंकते हुए ऑस्ट्रेलिया को महज 26 ओवरों में मैच जितवा दिया था। इस पारी के दौरान वॉटसन ने 15 चौके और 15 छक्के जड़े थे।

 

 

5. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में खेले गए एक मैच में 37 गेंदों में शतक ठोंकते हुए 40 गेंदों में 102 रन ठोक दिए थे। उस समय यह एक विश्व रिकॉर्ड था जो अगले 17 सालों तक नहीं तोड़ा जा सका। इस मैच में अफरीदी ने 11 छक्के और 6 चौके जड़े थे।

 

 

6. कोरी एंडरसन

न्यूजीलैंड के धाकड़ बाएं हाथ के बल्लेबाज कोरी एंडरसन ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़कर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (37 गेंदों में शतक) के 17 सालों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोरी ने अपनी इस पारी के दौरान 47 गेंदों में 131 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 14 छक्के और 6 चौके जड़े थे।

 

 

 

7. मार्क बाउचर

 

 

 

 

साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मार्क बाउचर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 44 गेंदों में शतक जड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने 68 गेंदों में 147 रन बनाए थे। बाउचर ने अपनी इस पारी के दौरान 10 छक्के और 8 चौके जड़े थे। बाउचर की इस कातिलाना पारी की ही बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 418 रन बनाए थे।Next

 

 

Read More:

IPL में इन 5 खिलाड़ियों ने ठोके हैं सबसे ज्‍यादा अर्धशतक, टॉप पर ये खिलाड़ी

5 भारतीय क्रिकेटर, जो सिर्फ एक ODI खेलने के बाद नहीं कर पाए टीम में वापसी

वो 5 मौके, जब भारतीय क्रिकेटरों की बातों से फैंस हुए इमोशनल!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh