Menu
blogid : 7002 postid : 1373140

अनुष्का से पहले इस एक्ट्रेस के लिए धड़का था कोहली का दिल, साथ कर चुके हैं काम

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने की खबरों सोशस मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबरें चल रही है कि, दोनों इटली के मिलान में 9 से 12 दिसंबर के के बंधन में बंध जाएंगे। इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया में काफी ट्वीट होने लगे और यह ट्रेंडिंग में आ गया। फिलहाल विराट श्रीलंका और भारत के बीच आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ खेलने के बाद दिल्ली में हैं। इस पर अभी तक विराट की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में चलिए जानते हैं अनुष्का से पहले किसके लिए धड़का था विराट का दिल।


cover virat


जब पहली डेट से भाग गए थे विराट कोहली

एक पुराने वीडियो में जब विराट आईपीएल खेल रहे थे उसी दौरान वीजे अनुष्का ने उनका एक इंटरव्यू लिया था, जो अब दोबारा चर्चा में आया है। यह वीडियो 6 साल पुराना लग रहा है, इसमें विराट का लुक भी बेहद अलग लग रहा है और उन्हें देखकर आपको उनकी पुरानी तस्वीर जेहन में उतर जाएगी। इंटरव्यू में जब विराट से पूछा गया कि उनकी सबसे छोटी डेट कौन-सी रही, तो विराट ने कहा कि उनकी सबसे छोटी डेट 5 मिनट के लिए रही थी जब उन्होंने सिर्फ लड़की को देखा था और भाग गये थे।


maxresdefault


अनुष्का नहीं ये एक्ट्रेस थी विराट की पसंद

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्ता अब सभी के सामने है, लेकिन विराट का एक बहुत पुराना इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें वह बता रहे हैं कि वह अनुष्का के नहीं जेनेलिया डिसूजा के फैन हैं। विराट ने इस पुराने इंटरव्यू में बताया कि जेनेलिया डिसूजा उन्हें क्यूट लगती हैं। जेनेलिया की शादी बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के साथ हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें विराट और जेनेलिया एक साथ विज्ञापन में भी नजर आ चुके हैं।


virat



अक्सर साथ आते हैं नजर

कुछ समय पहले विराट और अनुष्का की ब्रेकअप की खबरों नें फैंस का दिल तोड़ दिया था। लेकिन फिल्म ‘सुल्तान’ के बाद से दोनों फिर करीब आए और आज दोनों बिना किसी झिझक के ओपनली पार्टीज और इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। विराट अक्सर अपने इंटरव्यू में अनुष्का के बारे में बात करते हैं। यहां तक कि कोहली के ट्रिप खाली समय में अनुष्का भी पहुंच जाती हैं और सिर्फ कोहली ही नहीं बल्कि पूरी टीम के साथ मस्ती करती नजर आती हैं।…Next

Read More:

ये 5 बल्लेबाज हर तरफ खेल सकते हैं शॉट, जानें क्यों खास हैं ये खिलाड़ी

क्रिकेटर नहीं कुछ और बनना चाहती थीं मिताली, आज हैं इतने करोड़ की मालकिन

जब गेंद लगने से भारत के इस कप्‍तान का टूटा दांत, उठाकर जेब में रखा और ठोक दिया अर्धशतक


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh