Menu
blogid : 7002 postid : 1361699

धोनी से लेकर रोहित शर्मा तक, इन क्रिकेटर्स ने पूरा किया सबसे तेज छक्कों का शतक

क्रिकेट का मैच अगर चल रहा हो तो बल्लेबाज पर ही लगभग हर बार दारोमदार होता है। बल्लेबाजी में आजकल कई सारे रिकॉर्ड बन हैं। अक्सर वनडे में ऐसे बल्लेबाज होते हैं जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही हिटलर बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे कम इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए 100 छक्के पूरे किए। ये सारे रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट के हैं।



cover crickter





1. कायरॉन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाजों में से एक कयरॉन पोलार्ड दुनिया में अपने लंबे शाट्स के लिए जाने जाते हैं। पोलार्ड ने अब तक 95 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 110 छक्के जड़े हैं। पोलार्ड ने अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए कुल 86 पारियां ली थीं। इस लिहाज से पोलार्ड ने बहुत थोड़े समय में ही अपने 100 छक्के पूरे कर दिए थे।


Kieron Pollard


2. रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज टेलर ने अब तक लिए 188 वनडे मैच खेल चुके टेलर ने 174 पारी में बल्लेबाजी की है और कुल 121 छक्के जड़े हैं। उन्होंने अपने 100 छक्के सिर्फ 116 पारियों में पूरे कर दिए थे।


Ross Taylor


3.एमएस धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कपत्न धोनी लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं, ऐस में धोनी ने अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 123 पारियां खेली थीं। अभी तक कुल 287 वनडे मैचों की 249 पारियों में 204 छक्के जड़ चुके हैं।


CRICKET-WORLD/NEWZEALAND


4. मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मार्टिन गप्टिल ने अब तक 144 वनडे मैचों में 141 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके गप्टिल अब तक कुल 137 छक्के जड़े हैं। साथ ही उन्होंने अपने 100 छक्के 120 पारियों में पूरे कर लिए थे। गप्टिल लॉन्ग ऑन का छक्का मारने में सबसे बड़ा उस्ताद हैं।



5. शाहिद अफरीदी

बूम बूम अफरीदी अब भले ही क्रिकेट से दूर हो, लकिन उन्होंने अपने बल्लाबजी से खूब कारनामे किए हैं। 398 मैच खेल चुके अफरीदी के नाम 351 छक्के दर्ज हैं। अफरीदी ने अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए 126 पारियों में बल्लेबाजी की थी।



Shahid-Afridi-





6. रोहित शर्मा




rohit-sharma


भारतीय टीम के ओरनर रोहित भी लंबी पारियां और लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं. रोहित ने 100 छक्के पूरे करने के लिए 138 पारियां ली थीं। इसके साथ ही रोहित ने दो बार दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।…Next


Read More:

कोहली समेत ये हैं वो 4 बल्लेबाज जिन्होंने सबसे कम गेंदों में जड़े तोबड़तोड़ शतक

शादीशुदा महिला पर आया था जंबो का दिल, ऐसी है चेतना और कुंबले की लवस्टोरी

कोहली समेत वो 7 क्रिकेटर, जिन्होंने वनडे में लगातार बनाए सबसे ज्यादा अर्धशतक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh