Menu
blogid : 7002 postid : 1393372

‘धोनी पवेलियन’ का उद्घाटन करने से माही ने कर दिया मना, बेहद खास है ‘ना’ करने की वजह

मेजबान भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में खेला जाना है। टीम इंडिया के पास यहां जीत हासिल करके सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने का मौका है। ये मैच धोनी और दुनिया भर में उनके करोड़ों फैंस के लिए भी बेहद खास होने वाला है क्योंकि अब रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम (JSCA) में पवेलियन स्टैंड इस महान खिलाड़ी के नाम पर रखा जा रहा है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, धोनी का नाम भी बड़े-बड़े शब्दों में स्टैंड पर लिख दिया गया है। अब बात थी कि इसके अनावरण की। जब राज्य क्रिकेट संघ ने इसके लिए धोनी से संपर्क किया तो उन्हें ऐसा जवाब मिला कि आप भी सुनने के बाद कहेंगे कि धोनी जैसा कोई नहीं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh7 Mar, 2019

 

 

अपने ही घर में उद्घाटन करता है क्या कोई

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने अपने स्टार क्रिकेटर के नाम पर पवेलियन का नामकरण भी कर दिया है। हालांकि, धोनी ने अपने नाम पर बने इस ‘एमएस धोनी पवेलियन’ का उद्घाटन करने से यह कहकर मना कर दिया कि क्या कोई व्यक्ति अपने ही घर में उद्घाटन करता है। धोनी ने अपनी विनम्रता से तो सबको मुरीद बना ही लिया है। अब एमएस के रांची के प्रशंसक उम्मीद कर रहे होंगे कि उनका स्टार क्रिकेटर शुक्रवार को चौकों-छक्कों की बारिश भी करेगा।

 

 

घर पर नहीं चला है माही का बल्ला

एमएस धोनी 15 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में 340 वनडे मैच खेल चुके हैं. लेकिन उन्होंने इनमे से सिर्फ तीन मैच ही रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले हैं। यह भी संयोग है कि दुनियाभर में अपनी विस्फोटक पारी खेलने वाले धोनी रांची में कभी भी अपनी चमक नहीं बिखेर सके हैं। उन्होंने यहां जो तीन मैच खेले हैं, उनमें से एक में भारत जीता है और एक में उसे हार मिली है। जबकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2103 में खेला गया मैच रद्द हो गया था।

 

 

रांची में हो सकता है माही का आखिरी मैच

2004 में इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट को चार साल पहले ही अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अगर ऐसा होता है तो शुक्रवार यानि 8 मार्च का मैच रांची में उनके आखिरी मैच के रूप में दर्ज हो जाएगा। धोनी ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ 21 रन बनाए हैं। ऐसे में वे शुक्रवार को बड़ी पारी खेलकर इस मैच को यादगार बनाना चाहेंगे।

 

View this post on Instagram

Ranchi – He is here 🦁🦁 @mahi7781 arrives home for the 3rd ODI against Australia #TeamIndia #INDvAUS @paytm

Team India (@indiancricketteam) on

 

धोनी पर पर विराट का मैजिक

धोनी के घरेलू मैदान पर उनके कप्तान विराट कोहली का बल्ला सबसे अधिक चला है, उन्होंने यहां चार मैचों की तीन पारियों में 261 रन बनाए हैं। वे इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके अलावा सिर्फ एंजेलो मैथ्यूज ही इस मैदान पर 100 से अधिक रन बना सके हैं। यही दो क्रिकेटर ऐसे हैं, जिन्होंने यहां शतक लगाया है।

 

 

कई खिलाड़ियों के नाम पर बन चुके हैं स्टैंड

दुनिया भर में कई दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर स्टैंड्स का नामकरण किया जाता रहा है। भारत की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर स्टैंड, सचिन तेंदुलकर स्टैंड जैसे कई दिग्गजों के नाम पर स्टैंड बने हुए हैं। हाल ही में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट का भी अनावरण हुआ था जिसका खुद वीरू ने अनावरण किया था। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट स्टार अंजुम चोपड़ा के नाम पर भी दिल्ली के स्टेडियम में गेट तैयार किया गया है। वेस्टइंडीज में तो एक स्टेडियम ही उनके पूर्व कप्तान डेरेन सैमी के नाम पर रख दिया गया है।…Next

 

Read More:

दूसरे T20 में सीरीज बचाने उतरेगा भारत, मुकाबले के लिए टीम इंडिया में हो सकते है बड़े बदलाव

World Cup 2019: इन भारतीय क्रिकेटर्स का हो सकता है यह आखिरी विश्व कप

साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, इंग्लिश काउंटी की तरफ दिखाया प्यार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh