Menu
blogid : 7002 postid : 1391728

अनुष्का हैं MA इकोनॉमिक्स, जानें किस क्रिकेटर की वाइफ हैं कितनी पढ़ी-लिखी

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटरों के बारे में तो लगभग आप हर कुछ जानते हैं। लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते होंगे कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी की तरह उनकी पत्नियां भी अपने आप में एक स्टार हैं। आमतौर पर भारतयी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बेहद कम शिक्षा ले पाते हैं, क्योंकि वो क्रिकेट में अपना सारा वक्त लगा देते हैं। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं मशहूर क्रिकेटरो की पत्नियों पर और जानते हैं वो कितनी पढ़ी लिखी हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Oct, 2018

 

cover

 

1. अनुष्का शर्मा

पिछले साल ही अनुष्का ने अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ आखिरकार शादी कर ली है। इस कपल को अब शादी कर हुए लगभग एक साल होने वाला है। जानकारी के मुताबिक अनुष्का ने आर्ट्स से बैचलर डिग्री की थी और इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है। लेकिन उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग को अपना करियर चुना।

 

anushka

 

2. साक्षी धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। साक्षी शादी से पहले कोलकाता के ताज होटल में बतौर ट्रेनी काम कर रही थीं, यहीं पर उनकी मुलाकात धोनी से हुई थी। हालांकि अब साक्षी अपना सारा वक्त परिवार और अपनी बेटी के साथ गुजारती हैं।

 

MS-Dhoni-Daughter-Ziva_1adtubeindia

 

3. प्रियंका रैना

सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना बैंकर हैं। इससे पहले वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुकी हैं। उन्होंने गाजियाबाद के कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई की है। प्रियंका Accenture और Wipro जैसी कम्पनियों में भी काम कर चुकी हैं। प्रियंका अपने काम की वजह से नीदरलैंड में रहती हैं।

 

raina

 

4. गीता बसरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय टीम के मशहूर स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा लंदन में पली बढ़ी हैं। गीता न यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की है उसके बाद उन्होंने किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से पढ़ाई की। गीता शादी के बाद हरभजन के साथ मुंबई में रहती हैं।

 

 

5. हेजल कीच

युवराज सिंह की पत्नी हेजल लंदन की रहने वाली हैं ऐसे में उनकी शिक्षा इंग्लैंड में हुई है। हेजल ने स्कूलिंग रेडब्रिज स्थित बिल हाई स्कूल से की है। एक्टिंग और सिंगिंग का शौक होने की वजह से वो ग्रेजुएशन नहीं कर सकी, हेजल बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

 

Yuvraj Singh

 

6. राधिका रहाणे

 

ajinkya

 

भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज और टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका से साल 2014 में सादे समारोह में शादी की है। राधिका ग्रैजुएट हैं, उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के गणेश विनायक वेज कॉलेज से पढ़ाई की है।…Next

 

Read More:

मौहम्मद कैफ से लेकर अगरकर तक इन 5 क्रिकेटरों ने की दूसरे धर्म में शादी

ये 5 क्रिकेटर्स कर चुके हैं दो बार शादी, विवादों से भरी है इनकी लाइफ

विराट की पहली पसंद अनुष्का नहीं ये एक्ट्रेस थी, आज हैं वो इस अभिनेता की पत्नी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh