Menu
blogid : 7002 postid : 1390632

कोहली का ‘परफेक्ट 10’ बनने का टूटा सपना, इंग्लैंड ने दिखाया दम

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर हार का मुंह देखना पड़ा है। इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ही भारत का लगातार 10 वनडे जीतने का सपना भी टूट गया। चलिए एक नजर इस मैच में बने कुछ रिकॉर्ड पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh18 Jul, 2018

 

 

10 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का टूटा सपना

टीम इंडिया को लगातार 9 द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीत के बाद आखिरकार हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने भारत का विजय रथ रोक दिया। इस तरह टीम इंडिया का ‘परफेक्ट 10’ वन-डे सीरीज जीतने का सपना टूट गया। अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही परफेक्ट-10 वन-डे सीरीज जीतने का कमाल कर सकी है।

 

 

कोहली की कप्तानी में भारत का द्विपक्षीय सीरीज में प्रदर्शन

किसके साथ हुई सीरीज    वर्ष         किसने जीती

जिम्बॉब्वे                        2016           भारत

न्यूजीलैंड                        2016          भारत

इंग्लैंड                             2016           भारत

वेस्ट इंडीज                     2017            भारत

श्रीलंका                          2017            भारत

ऑस्ट्रेलिया                    2017            भारत

न्यूजीलैंड                       2017             भारत

श्रीलंका                          2017             भारत

दक्षिण अफ्रीका              2018             भारत

इंग्लैंड                            2018             इंग्लैंड

भारत 7 साल बाद इंग्लैंड से हारा

टीम इंडिया को 7 साल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने इससे पहले 2011 में पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की जीत दर्ज की थी। वैसे, यह इंग्लैंड की लगातार आठवीं सीरीज जीत रही। इससे पहले 2017 में टीम इंडिया ने ही इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

 

 

स्पिन गेंदबाजों ने मायूस किया

भारत के लिए हार के सबसे बड़े कारणों में से एक रहा शानदार फॉर्म में चल रही चहल और कुलदीप की जोड़ी का पूरी तरह फ्लॉप हो जाना। जहां टीम को इस पिच से स्पिन की उम्मीद थी, वहीं कुलदीप और चहल ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जरा भी परेशान नहीं किया। जो रूट और इयोन मॉर्गन आसानी से दोनों स्पिनरों को खेल गए। दोनों में से किसी स्पिनर ने एक भी विकेट टीम को नहीं दिलाया।

 

 

मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी फिर फेल

भारत को इंग्लैंड जैसी मजबूत बैटिंग टीम के सामने बडा़ स्कोर खडा़ करना था। लेकिन भारत की ओपनिंग जोड़ी नाकाम रही। इसके बाद कोहली ने धवन के साथ मिलकर मजबूती दी, लेकिन धवन का रन आउट भारत को भारी पड़ी, वहीं दिनेश कार्तिक 21 रन पर खराब शॉट खेलकर आउट हुए, तो रैना भी स्लिप पर कैच थमा बैठे। धौनी ने हालांकि 42 रन बनाए लेकिन वो भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। इससे साफ जाहिर होता है टीम के मध्यक्रम बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया है।…Next

 

Read More:

कैप्टन कूल को भी आता है गुस्सा, कुलदीप और मनीष पांडे को पड़ चुकी है डांट

ट्रॉफी जीतने के बाद इसलिए नहीं दिखते धोनी, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम

रोहित शर्मा ने अंग्रेजों से वसूला लगान, 5 भारतीय क्रिकेटर इंग्लैंड की धरती पर कर चुके हैं यह काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh