पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। फखर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर हैं। फखर छठे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे में 200 या उससे अधिक रन की पारी खेली है। बुलावायो में खेले जा रहे इस मैच में फखर ने 156 गेंदों पर नाबाद 210 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 5 छक्के लगाए। चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने 200 का आकंड़ा छुआ।
1. सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे का पहला दोहरा शतक
वनडे में सबसे पहले दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक लगाया था। सचिन ने ये पारी फरवरी, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में खेली थी। उस मैच में उन्होंने 147 गेंदों पर 25 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए थे।
2. वीरेंद्र सहवाग
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर सहवाग ने वेस्ट इंडिज के खिलाफ 219 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दोहरे शतक के साथ वो भारत की तरफ से दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने थे जिसने दोहरा शतक लगाय था। सहवाग ने 219 रन बनाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
3. रोहित 3 बार छु चुके हैं 200 का आंकड़ा
रोहित ने नवंबर, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 जबकि दिसंबर, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ ही 208 रन की पारी खेली थी। सबसे पहली बार रोहित ने नवंबर, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 209 रन बनाए थे।
4. मार्टिन गुप्टिल
मार्टिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज हैं और उन्होंनो वेस्ट इंडिज के खिलाफ 237 रन बनाए थे। इस दौरान मार्टिन ने 24 चौके और 11 छक्के लगाए थे।
5. क्रिस गेल
यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर गेल अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, गेल ने जिम्बाबे के खिलाफ 215 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान गेल ने 10 चौके और 16 छक्के लगाए थे।
6. फखर
बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे एशियाई बन गए हैं। फखर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। फखर ने 156 गेंदों पर नाबाद 210 रन बनाए।…Next
Read More:
कैप्टन कूल को भी आता है गुस्सा, कुलदीप और मनीष पांडे को पड़ चुकी है डांट
ट्रॉफी जीतने के बाद इसलिए नहीं दिखते धोनी, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम
रोहित शर्मा ने अंग्रेजों से वसूला लगान, 5 भारतीय क्रिकेटर इंग्लैंड की धरती पर कर चुके हैं यह काम
Read Comments