Menu
blogid : 7002 postid : 1370273

जॉन सीना से दी रॉक तक, ये हैं WWE के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सितारे

दुनियाभर में WWE के लाखों, करोड़ों लोग फैन्स हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक इसके दीवाने हैं। 1980 के दशक में इसकी शुरुआत की थी, पहले इसे टाइटन स्पोर्ट्स के नाम से जाना जाता था। बाद में इसे बदलकर “वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन एनटरटेनमेन्ट”(WWF) नाम दिया गया। जिसे एक बार फिर से बदलकर वर्ल्ड रेसलिंग एनटरटेनमेन्ट, इंक नाम दिया गया। ऐसे में इसके सितारे किसी से कम नहीं हैं, आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ WWE सुपर स्टार्स के बारे में जो हमेशा से WWE फैन्स के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाते रहे हैं।


cover wwe



1. जॉन सीना

WWE की दुनिया में जॉन सीना एक जाना माना नाम है इन्हें किसी भी पहचान की जरुरत नहीं है। आज के समय में बच्चों से लेकर बड़े तक जॉन सीना के दीवाने हैं। सीना अब तक 14 बार WWE चैंपियन रह चुके हैं और 3 बार के यूनाइटेड स्टेट्स व 4 बार के टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके साथ ही साथ सीना ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।



john-cena1

2. द रॉक

WWE की दुनिया का जाने माने नाम ‘द रॉक’ को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। रॉक रेसलिंग फैमिली से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपना करियर बहुत छोटी उम्र में शुरू किया था। ये कई बार WWE चैंपियन भी रह चुके हैं, रॉक ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिनमें से ‘फ़ास्ट एंड फ्युरिअस’ और ‘स्कोर्पियन किंग’ एक है। जो कि इनके फैन्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।



rsz_raw_1115_photo_0190-2261040728

3. अंडरटेकर

WWE के 7 फीट लम्बे कद काठी के रेसलर अंडरटेकर को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन्हें WWE की दुनिया में डेडमैन कहा जाता है। अंडरटेकर 8 बार WWE टाइटल जीत चुके हैं और कई बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि, अंडरटेकर ने रेसलमेनिया टूर्नामेंट के मैचों में 21 बार लगातार जीत हासिल की है जो किसी भी WWE सुपरस्टार के लिए एक सपने जैसा है। इस रिकॉर्ड को अब तक कोई भी नही तोड़ सका है।



promo326036478




4. ट्रिपल एच

WWE की दुनिया का जाने माने रेसलर ट्रिपल एच का पूरा नाम शायद ही आपको पता होगा। जी हां ट्रिपल एच का पूरा नाम पॉल माइकल लेवेस्क है। we करियर की शुरुआत में ट्रिपल एच ने अपना एक ग्रुप बनाया था जिसका नाम ‘द क्लिक’ रखा इस टीम में कई दिग्गज रेसलर थे। ट्रिपल एच ने 1996 में किंग ऑफ द रिंग भी बने।



trilple h




5. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन


stone cold



WWE की दुनिया में बेहद पसंद किए जाने वाले सुपर स्टार्स में से एक स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को WWE फैन्स आज भी बेहद पसंद करते हैं। 1996 में ये WWE के “किंग ऑफ द रिंग” भी बन चुके हैं। अपने शानदार WWE करियर के बाद स्टीव ने हॉलीवुड में कई फिल्में भी की हैं। साल 2009 में वह WWE हॉल ऑफ फेम भी बने।…Next


Read More:

WWE रिंग में कहर बरपाने के लिए 51 करोड़ लेते हैं जॉन सीना, बाकी 8 खिलाड़ियों की ये है सैलरी
जॉन सीना से ब्रॉक लेसनर तक जानें कितना कमाते हैं आपके चहेते WWE के सितारे
धाकड़ छोरी! सलवार कमीज वाली कविता देवी ने WWE रेसलर को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

WWE रिंग में कहर बरपाने के लिए 51 करोड़ लेते हैं जॉन सीना, बाकी 8 खिलाड़ियों की ये है सैलरी

जॉन सीना से ब्रॉक लेसनर तक जानें कितना कमाते हैं आपके चहेते WWE के सितारे

धाकड़ छोरी! सलवार कमीज वाली कविता देवी ने WWE रेसलर को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh