Menu
blogid : 7002 postid : 1393319

World Cup 2019: इन भारतीय क्रिकेटर्स का हो सकता है यह आखिरी विश्व कप

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में इसी साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है। क्रिकेट के इस सबसे बड़ा इवेंट के लिए अब तैयारियां बड़े जोरों पर होने लगी हैं। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में एक बार फिर से कई देशों के दिग्गज मान चुके हैं कि भारत विश्व कप का सबसे बड़ा दावेदार हो सकता है। ऐसे में इस लिस्ट में कई ऐसे खिलाडी भी हैं जो शायद विश्व कप के बाद मैदान पर न नजर आएं और अगर आएं भी तो शायद 2023 के विश्व कप तक वो खेल न सके और पहले ही संन्यास की घोषणा कर दें। वैसे, तो दुनिया में कई क्रिकेटर हैं, जिनके करियर का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है, लेकिन आज भारतीय क्रिकेटरों की बात करेंगे, जो शायद आखिरी विश्व कप खेंले।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Mar, 2019

 

 

1. शिखर धवन

भारतीय टीम के सबसे काबिल ओपेनर के तौर पर अपनी जगह रखने वाले शिखर धवन इस साल अपना दूसार विश्व कप खलेंगे। वैसे शिखर का आईसीसी टूर्नामेंट में हमेशा अच्छा प्रदर्शन रहा है। हालांकि शिखर धवन अभी तक कुछ फॉर्म में दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन वो आगामी विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे ये बात साफ है। शिखर की उम्र 33 साल है वहीं, देश में कई ओपनर हैं जो टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। ऐसे में यह उम्मीद करना ठीक नहीं लगता कि शिखर 37 साल की उम्र में अगला विश्व कप खेलेंगे। शिखर 2015 के विश्व कप में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

 

 

2. केदार जाधव

अपनी गेंदाबजी और बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपी तरफ खिंलचने वाले के जाधव इस साल विश्व कप टीम का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन शायद ये उनका आखी विश्व कप भी हो। केदार जाधव इस समय टीम इंडिया में एक ऑलराउंडर की हैसियत से खेल रहे हैं, उन्हें फिनिशर के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन जब जाधव विश्व कप खेल रहे होंगे, तब उनकी उम्र 34 साल की हो चुकी होगी। ऐसे में यह उम्मीद करना सही नहीं होगा कि वे 2023 के विश्व कप में भी टीम का हिस्सा होंगे।

 

 

 

3. अंबाती रायडू

भारतीय टीम में यदि कोई खिलाड़ी सबसे मुश्किल भूमिका में है, तो वह अंबाती रायडू। चौथे नंबर को लेकर चल रही है कप्तान विराट कोहली पिछले साल नवंबर में ही कह चुके हैं रायडू नंबर-4 के आदर्श खिलाड़ी हैं। ऐसे में 33 साल के रायडू का विश्व कप खेलना तय नजर आ रहा है। लेकिन इसकी संभावना बिलकुल भी नहीं है कि वे अगले विश्व कप में भी दिखेंगे। दरअसल, रायडू हाल ही में फिट होकर टीम में लौटे हैं और खुद को और 4 सालों तक फिट रखना बेहद मुश्किल होगा उनके लिए।

 

 

4. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर तैनात धोनी का भी शायद ये आखिरी विश्व कप होगा। हालांकि, धोनी ने कहा है कि अगर वो फिट रहते हैं तो आगे खेलते रहेंगे। धोनी अभी 37 साल  हैं और आने वाले 4 सालों में 41 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अगले विश्व कप में उनका खेलना लगभग न के बराबर है।

 

 

5. दिनेश कार्तिक

 

 

33 साल के दिनेश कार्तिक ऐसे खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनका यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। हालांकि, वो इस साल के विश्व कप का हिस्सा होंगे या नहीं, फिलहाल ये कहना मुश्किल है। हालांकि, डीके के नाम से लोकप्रिय कार्तिक एक महीने पहले तक टीम इंडिया का अनिवार्य हिस्सा नजर आ रहे थे। अब परिस्थितियां बदल रही हैं, उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया है। वे कुछ दिनों पहले तक टीम इडिया के फिनिशर के रूप में देखे जा रहे थे। हालांकि, अभी विश्व कप में करीब तीन महीने का वक्त है। ऐसे में यह संभव है कि वे विश्व कप की टीम में अपनी जगह बना लें।…Next

 

Read More:

महिला IPL मैच की हो रही तैयारी, जानिए कब हो सकता है मुकाबला

बॉल टेम्परिंग के बाद बैनक्रॉफ्ट की वापसी, फर्स्ट-क्लास मैच में जड़े 138 रन अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

शोएब अख्तर उतरे भारत के सर्मथन में कहा, ‘भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने का पूरा हक’

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh