Menu
blogid : 7002 postid : 1390040

कभी टूर्नामेंट खेलकर रोहित जोड़ते थे पैसे, आज चलाते हैं 1.40 करोड़ की कार

ऑफ स्पिनर बनकर क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने वाला एक क्रिकेटर जो न सिर्फ बल्लेबाज बना बल्कि बल्लेबाजी की धाक पर इंडियन क्रिकेट में धौंनी की तरह धधकने लगा नाम था रोहित शर्मा। रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित गुरूनाथ शर्मा है और मौजूदा आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कैप्टन हैं। रोहित शर्मा बहुत स्ट्रगल करेके यहां तक पहुंते हैं, ऐसे मे चलिए एक नजर उनके सफर पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh30 Apr, 2018

 

 

 

कोच ने पहचाना था टैलेंट

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल, 1987 को नागपुर (महाराष्ट्र) में एक तेलुगू परिवार में हुआ था। उनका परिवार मूलतः आंध्र प्रदेश से है। उनकी मां भी विशाखापट्टनम की रहने वाली हैं। उनकी मातृभाषा भी तेलुगू ही है। बचपन में एक समर कैंप के दौरान उनके स्कूल क्रिकेट कोच दिनेश लाड ने उनके टैलेंट को पहचान लिया था।

 

 

टूर्नामेंट खेलकर जोड़ते थे पैसे

नागपुर में ट्रांसपोर्ट फर्म हाउस में कार्यरत थे रोहित के पिता, लेकिन किसी कारण की वजह से उन्हें वो नौकरी छोड़नी पड़ी। जिस वजह से रोहित के परिवार में पैसों की तंगी हो गई। मुसीबत की घड़ी में घर के बड़े बेटे रोहित ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। उस समय रोहित क्रिकेट में करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। वो अपने परिवार के लिए लोकल टूर्नामेंट खेलकर पैसे जुटाते थे।

 

 

भारतीय टीम में 2007 में चुने गए

रोहित शर्मा के खेल में दिनों-दिन निखार आ रहा था। 2005 में इसका नतीजा सामने आया जब उन्हें देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ वेस्ट जोन से चुना गया। रोहित शर्मा ने 142 रनों की शानदार पारी खेली। 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत A टीम में उन्हें चुना गया जून 2007 में उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना गया।

 

 

आईपीएल में मिले थे 3 करोड़

2007 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद देश रोहित शर्मा की प्रतिभा से परिचित हो गया था। इधर आईपीएल का जमाना शुरू हुआ तो डेक्कन चार्जर्स ने रोहित पर 3 करोड़ की बोली लगा दी। हालांकि आज रोहित आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ीयों में अपनी जगह रखते हैं औऱ मुंबई को 3 बीर विजेता भी बना चुके हैं।

 

 

चैंपियंस ट्रॉफी में बनाई खास पहचान

खराब फॉर्म की वजह से रोहित 2011 विश्व कप से बाहर रहे, लेकिन 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन के साथ धोनी ने उन्हें मौका दिया, इस मौके को रोहित ने खुब भुनाया और खुद को बतौर ओपनर स्थापित किया।

 

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 का आकंड़ा

शायद कभी खुद रोहित ने भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो इस मुकाम को हासिल करेंगे, लेकिन रोहित ने ऑस्ट्रलेयि का खिलाफ इस जादूई आकंडे को पार किया और हर किसी को हैरान कर दिया। दो बार श्रीलंका के खिलाफ, एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, रोहित ने इस कारनामे के दोहराया। रोहित के नाम पर टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है।

 

 

ऐसे पड़ा नाम हिट मैन

लोग हिट मैन के नाम से जानते हैं कभी लगातार टीम से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा को अब लोग हिट मैन के नाम से जानने लगे हैं। इसके पीछे की कहानी बड़ी जबरदस्त है। रोहित ने इसका खुलासा खुद किया कि पहली बार वन डे में दोहरा शतक लगाने के बाद मैदान पर मौजूद टीवी क्रू के एक सदस्य ने उनसे कहा कि आपने हिट मैन की तरह बल्लेबाजी की। इस बात को रवि शास्त्री ने सुना और फिर कमेंट्री में इस बात का जिक्र कर दिया। उसके बाद से रोहित शर्मा को लोग RO-HIT के नाम से पुकारने लगे।

 

 

लेडी लक को खास अंदजा में किया प्रपोज

रोहित ने अपनी पत्नी रितिका जो कि पेशे से एक स्पोर्टस मैनेजर हैं, उन्हें प्रपोज करने के लिए रोहित ने शानदार तरीका निकाला और बोरिबली स्पोर्टस क्लब लेकर गए जहां से रोहित ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। 2015 में रितिका और रोहित ने सात फेरे लिए और सात जन्मों के बंधन में बंध गए। अपनी शादी के ठीक दो साल बाद रितिका के सामने ही रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में तीसरी बार दोहरा शतक लगाकर शानदार गिफ्ट दिया। रितिका को क्रिकेटर युवराज सिंह बहन मानते हैं।

 

 

1.40 करोड़ की BMW के हैं मालिक

कभी पैसे की तंगहाली मे जिने वाले रोहित शर्मा की ज़िंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। उनके कार कलेक्शन में 1.40 करोड़ की BMW M5 भी शामिल है। रोहित ने कुछ साल पहले ही मुंबई के वर्ली में 30 करोड़ की कीमत का एक आलिशान फ्लैट भी खरीदा है। करीब 5700 स्क्वेयर फीट में फैला रोहित का 4BHK आशियाना बिल्डिंग के 29वें फ्लोर पर है।Next

 

 

Read More:

आईपीएल के इन हीरो को भूले दर्शक, कभी मैदान पर चलता था जादू

IPL के स्टार गेंदबाज हुआ करते थे कामरान, अब करते हैं खेतों में काम

IPL में बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले 6 खिलाड़ी, जो आज तक नहीं ठोक पाए शतक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh