Menu
blogid : 7002 postid : 1391697

कुंबले की गुगली में ऐसे फंसी थी पत्नी चेतना, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

भारतीय टीम के पूर्व कोच और मशहूर स्पिनर अनिल कुंबले महान गेंदबाजों में से एक जाने जाते हैं, आज अनिल अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुंबले की गेंदबाजी की केवल भारतीय ही नहीं बल्कि दुनिया मुरीद है। कुंबले ने अपने जीवन के कीमती 18 साल इंडियन क्रिकेट को दिये हैं। ‘जंबों’ के नाम से लोकप्रिय कुंबले का करियर बेदाग और स्वच्छ रहा है, बतौर क्रिकेटर तो कुंबले लाजवाब हैं ही लेकिन अपनी रीयल लाइफ में भी वो एक बेहतरीन इंसान के तौर पर जाने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसी है अनिल की लव स्टोरी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh17 Oct, 2018

 

cover anil

 

 

बंगलुरु में जन्मे हैं कुंबले

अनिल कुंबले 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक प्रदेश के बंगलुरु में जन्मे हैं। इनके सम्मान में इस नगर के एक मुख्य चौराहे को अनिल कुंबले चौराहा का नाम दिया गया है। उनका सरनेम ‘कुंबले’ उनके परिवार वालों ने कुंबला नाम के उनके पैतृक गांव के नाम पर रखा। उनकी लम्बाई के कारण वो जंबो नाम से भी प्रसिद्ध हैं।

 

 

इंजीनियरिंग की डिग्री
नेशनल कॉलेज बसावनागुडी से पढ़ाई करने के साथ ही 1992 में राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। जिम लेकर के बाद अनिल कुंबले विश्व के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। कर्नाटक की तरफ से कुंबले ने अपना फस्ट क्लास डेब्यू हैदराबाद के खिलाफ 1989 में किया था। जिसमें उन्होंने चार विकेट लिए, उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ अंडर19 टीम में चुना गया।

 

 

956 अंतरराष्ट्रीय विकेट
कुंबले क्रिकेट के चाहने वालों के लिए वो जुझारू नाम है जो टूटे जबड़े के साथ क्रिकेट के मैदान पर उतरे और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज का का विकेट चटकाया। उन्होंने अपने करियर के दौरान 956 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए, जो आज भी एक भारतीय रिकॉर्ड के रूप में दर्ज है। कुंबले के लिए साल 2004 काफी लकी रहा, इस साल उन्‍होंने कुल 74 विकेट लिए। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले अनिल पहले भारतीय गेंदबाज बने।

 

 

लड़कियां थी कुंबले की जबरदस्त फैन

अनिल जब मैदान में आते थे तो लोग अक्सर उन्हें देखना चाहते थे। मैदान पर बॉलिंग करने के लिए उतरते थे तो ना जाने कितनी लड़कियों के दिल डोल जाते थे।  कुंबले टीम इंडिया की उस जमात में शामिल थे, जिनकी सबसे ज्यादा लड़कियां फैन हुआ करती थीं।

 


 

कुंबले को भा गयी थीं शादी-शुदा चेतना

अपनी पर्सनल लाइफ को हाईलाइट ना करने वाले कुंबले की लवलाइफ इसलिए सुर्खियों में आयी क्योंकि कुंबले ने अपने लिए एक शादी-शुदा खूबसूरत लड़की चेतना को चुना था। चेतना उस समय एक एक ट्रैवल एजेंसी में काम करती थीं, लेकिन वो अपनी पहली शादी से खुश नहीं थीं।

-anil-kumble

एक बेटी की मां थी चेतना

चेतना के पहले पति एक बिजनेसमैन थे, लेकिन दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। इसके साथ ही चेतना एक की पहली शादी से उन्हें एक बच्ची भी थी जिसका नाम है आरुणी है। चेतना का प्यार और रिश्ते पर से विश्वास उठ चुका था। इस वजह से कुंबले को उन्हें मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

anil-kumble-kids

 

कुंबेल की गुगली में फंसी चेतना

चेतना ने पहले पति को तलाक देने के बाद 1 जुलाई 1999 को कुंबले से शादी कर ली। कुंबेल ने चेतान की बेटी आरुणी को भी अपनाया। आरुणी के अलावा अनिल और चेतना के दो बच्चे (बेटा मयस और बेटी स्वास्ति) हैं। कुंबले का प्यार सभी बच्चों के लिए बराबर है।

 

Anil-Kumble-with-his-family

 

कुंबले और चेतना परफेक्ट मैच

मीडिया में स्पेशल कवरेज पाने वाले अनिल कुंबले ने कभी भी पर्सनल लाइफ को लोगों के सामने खुलकर नहीं रखा। अक्सर क्रिकेटर्स की पार्टियों में वो अपनी फैमिली के साथ शरीक होते हैं और जीवन का हर पल इंज्वाय करते हैं। कुंबले और चेतना को लोग परफेक्ट मैच कहते हैं।

 

 

पद्म श्री से सम्मानित हैं कुंबले

2005 में पद्म श्री से सम्मानित कुंबले आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैंलेंजर्स ऑफ बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मेंटर भी रहे हैं। 2013 से 2015 के बीच उनके कार्यकाल के दौरान ही मुंबई की टीम दो बार आईपीएल चैंपियन भी बनी। 2008 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कुंबले ने कई प्रशासनिक पदों पर भी काम किया। नवंबर 2010 में अनिल कुंबले कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 2012 में कुंबले को आईसीसी क्रिकेट समिति का सदस्य और 2013 में इसका अध्यक्ष बनाया गया।…Next

 

Read More:

मौहम्मद कैफ से लेकर अगरकर तक इन 5 क्रिकेटरों ने की दूसरे धर्म में शादी

ये 5 क्रिकेटर्स कर चुके हैं दो बार शादी, विवादों से भरी है इनकी लाइफ

विराट की पहली पसंद अनुष्का नहीं ये एक्ट्रेस थी, आज हैं वो इस अभिनेता की पत्नी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh