पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। पाकिस्तान की टीम में शोएब अक्सर बाहर – अंदर होते आए हैं। लेकिन वो एक बेहतर बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। शोएब ने कई दफा बेहतरीन बल्लेबाजी करके सबको हैरान भी कर दिया, साथ ही वो पाकिस्तान के कप्तान भी रह चुके हैं। लेकिन शोएब तब ज्यादा लाइमलाइट में आए जब उन्होंने भारत की स्टार सानिया मिर्जा से शादी कर ली। तो चलिए जानते हैं तो आखिर क्या है इनकी लव स्टोरी।
ऑस्ट्रेलिया में हुई थी मुलाकात
किताब के अनुसार सानिया और शोएब साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार मिले और फिर कुछ मुलाकातों के बाद करीब आए। सानिया अपने पिता और ट्रेनर के साथ एक भारतीय रेस्टोरेंट में गई थीं। कुछ देर बाद वहां शोएब भी आए और दोनों पहली बार मिले। मुलाकात के दौरान शोएब ने अगले दिन सानिया का मैच देखने की इच्छा जताई। इस पर सानिया ने उनके लिए टिकटों का इंतजाम किया। हालांकि सानिया और शोएब इससे कुछ साल पहले दिल्ली में एक जिम में मिल चुके थे।
दो महीने बाद दिया शादी का प्रस्ताव
अगले दिन शोएब मलिक अपने दोस्तों के साथ मैच देखने पहुंचे। मैच के बाद सानिया के पिता ने उन्हें डिनर पर इनवाइट किया। ऑस्ट्रेलिया में अलग-अलग शहरों में मैचों के दौरान सानिया और शोएब संपर्क में रहे। सानिया ने बताया कि उन्हें शोएब की सादगी ने आकर्षित किया। धीरे-धीरे हमारी मुलाकातें रोज होने लगी और महसूस किया कि हमारी अच्छी पटती है। दो महीने बाद शोएब ने शादी का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि कब होगी इससे फर्क नहीं पड़ता लेकिन वो मुझसे शादी करना चाहते हैं।
सानिया के लिए लगाए रेस्टोरेंट के चक्कर
शादी के कई महीनों बाद मैंने उनसे कहा कि सोचो अगर तूम उस दिन रेस्टोरेंट नहीं आते तो हम कभी नहीं मिले होते। उस समय उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ भाग्य के सहारे नहीं हुआ था बल्कि उनके दोस्त ने उन्हें बुलाया था। दोस्त पहले से ही रेस्टोरेंट में मौजूद था। उसने कहा कि सानिया वहां खाना खा रही है। मैंने उसे पहले खाने के लिए मना कर दिया था लेकिन फोन आया तो मैं भागते हुए गया। मैं इस बार सानिया का नंबर लेना चाहता था। हम अब भी इस बारे में मजाक करते हैं।
शादी से पहले सानिया के घर रहने लगे शोएब
दरअसल शोएब का पाकिस्तानी होना ही सानिया के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब था। इसके बाद सानिया ने बताया कि उन्हें याद है, कि एक बार कैसे उनके ही रिलेटिव ने उनके पिता से ये पूछ लिया, कि क्या अब सानिया ग्रीन टी शर्ट में नजर आएंगी। इसके साथ ही सानिया ने अपनी बायोग्राफी में उन किस्सों का भी जिक्र किया है, जो उनके निकाह से एक हफ्ता पहले चल रहे थे। ऐसे में मीडिया से छुप कर घर के कमरे में बंद रहना, पिछले दरवाजे से बाहर जाना। ये सब मुसीबते उन्हें झेलनी पड़ी ऐसे में इन सब से परेशान होकर शोएब उनके घर रहने लगे थे।
किचन से की होटल में एंट्री
मीडिया के एक सेक्शन ने पूछा क्या शादी से पहले शोएब का हमारे घर में रहना ठीक है। क्या इस्लाम में इसकी अनुमति है। स्थिति बिगड़ने पर परिवार के कई लोगों ने शादी टालने की बात भी की। लेकिन शोएब ने कहा कि वो शादी करेंगे। सानिया पर मीडिया का दबाव इतना था कि उन्हें होटल के सर्विस एरिया और किचन से अंदर ले जाया गया, इसके बाद 12 अप्रैल 2010 को शादी हुई।…Next
Read More:
IPL में चीयरलीडर्स की एक दिन की सैलरी है इतनी, टीम जीतने पर होता है फायदा
7 अप्रैल से 27 मई तक मचेगा IPL का धूम-धड़ाका, बदल गया मैच का समय
IPL की कप्तानी में भारत के इस खिलाड़ी का दबदबा, ये हैं टॉप चार भारतीय कप्तान
Read Comments