विराट कोहली को किसी परिचय की जरुरत नही है, आज वो दुनिया के सबसे काबिल बल्लेबाज बन गए है। वैसे कोहली का सफर इतना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खुद को इस काबिल बनाया है। ऐसे में चलिए जानते हैं करोड़ो दिलों पर राज करने वाले कोहली आखिर कितना कमाते हैं।
46 मिलियन डॉलर के मालिक हैं विराट
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास लगभग 46 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। यानि करीब 305 करोड़ 57 लाख रुपए। विराट ने केवल मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। जबकि वार्षिक आय (Annual Income) 3.1 मिलियन डॉलर है।
मैच से इतना कमाते हैं विराट कोहली
विराट भारत के कप्तान हैं साथ ही वो बीसीसीआई में ग्रेड A में आते हैं। ऐसे में विराट 2 करोड़ रूपये की सैलरी एक साल में लेते हैं। इसके अलावा 1 टेस्ट मैच खेलना के लिए 15 लाख, 1 वनडे खेलने के लिए 6 लाख और एक टी20मैच खेलने के लिए 3 लाख की राशि दी जाती है।
आईपीएल से भी करोड़ो कमाते हैं कोहली
मीडिया में आई खबरों की मानें तो विराट अब आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा फीस ले रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली सैलरी के मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं। कोहली को जहां साल में 15 करोड़ रुपए मिलते हैं, वहीं धोनी को 12.5 करोड़ ही मिल रहे हैं। ऐसे में विराट करोड़ो रुपए केवल आईपीएल से कमा लेते हैं।
अमीर एथलीट की लिस्ट में शामिल हैं कोहली
दुनिया के सबसे अमीर एथलीट की लिस्ट में विश्व में सिर्फ एक ही क्रिकेटर शामिल है। उस क्रिकेटर का नाम है विराट कोहली। फोर्ब्स ने साल 2017 के लिए सबसे अमीर एथलीट की ताजा लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में विराट कोहली को 89वां स्थान दिया गया है। रिपोर्ट में कोहली की कुल सालाना कमाई करीब 143 करोड़ रुपए बताई गई है।
विज्ञापन से करते हैं 100 करोड़ की कमाई
वर्ल्ड क्रिकेट के हीरो विराट कोहली विज्ञापनों से होने वाली कमाई के मामले 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गए हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने स्पोर्ट्स ऐसेसरीज बनाने वाली मशहूर वैश्विक ब्रैंड प्यूमा के साथ 100 करोड़ की डील साइन की थी। विज्ञापनों के लिए प्रतिदिन 5 करोड़ की फीस लेते हैं। कोहली करीब 18 ब्रांड्स के लिए प्रचार करते हैं।
600 रुपए है पानी की कीमत
खुद को फिट और हमेशा एक्टिव रखने के लिए विराट खासी मशक्कत भी करते हैं। विराट की फिटनेस में पीने का पानी भी एक बहुत बड़ा फैक्टर है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक वो एक खास तरह का पानी पीते हैं, विराट एवियन नाम का मिनरल पानी पीते हैं जो कि उनके लिए फ्रांस से मंगाया जाता है। इस पानी की एक लीटर बोतल की कीमत 600 रुपए है।
बेहद अलग खाना खाते हैं विराट
विराट अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते हैं। पानी के अलावा विराट फिट रहने के लिए अच्छे प्रोटीन वाली खाने की चीजों को ही अपनी डाइट में शामिल करते है। सैलेड, डेली लैंब मीट और सैलमन फिश उनकी डाइट का एक अहम हिस्सा है।
मुंबई में लिया है 34 करोड़ तक का घर
क्रिकेट का जगमगाता सितारे विराट कहली ने मुंबई के वर्ली में एक नया घर खरीदा है जिसकी कीमत करीब 34 करोड़ तक बताई जा रही है। विराट कोहली का घर मुंबई के वर्ली में बन रहे एक लक्सुरियस काम्प्लेक्स में 35वें फ्लोर पर है। कोहली ने वैसे दिल्ली सटे गुरूग्राम में एक विला खरीदा है, जिसमें उनका परिवार रहता है।
बिजनेस में भी माहिर हैं विराट कोहली
बहुत कम लोग यह जानते हैं कि कोहली न सिर्फ एक शानदार क्रिकेटर है, बल्कि उन्होंने खुद को एक बिजनेसमैन के तौर पर पेश किया है। विराट को फुटबॉल पंसद है, ऐसे में उन्होंने आईएसएल टीम एफसी गोवा के सह मालिक हैं। नीलेश भटनागर और सचिन गडोया के साथ विराट ITPL में यूएई रॉयल्स टीम के सह-मालिक भी हैं। 17 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले रोजर फेडरर भी इस टीम का हिस्सा रहे हैं। कोहली ने ‘चिजल’ नाम से जिम और फिटनेस सेंटर चेन लॉन्च की। इसक साथ ही वो ‘रॉग्न’ (Wrong) नामक कपड़ो के बिजनेस से भी जुड़े हैं। साथ ही उन्होंने रेस्त्रां का बिजनेस भी शुरु किया है।
Read More:
आलीशान घर और महंगी कार ही नहीं, विराट के बैट की कीमत भी इतने करोड़!
विराट की पहली पसंद अनुष्का नहीं ये एक्ट्रेस थी, आज हैं वो इस अभिनेता की पत्नी
अफ्रीका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक इन 4 टीमों के खिलाफ विराट ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
Read Comments