Menu
blogid : 7002 postid : 1391674

अफगानिस्तान लीग में इस खिलाड़ी ने लगाए 6 गेंद में 6 छक्के, 12 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यह बात एक बार फिर साबित हो गई। दरअसल, शारजाह एम चल रहे अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के मैच में छह गेंदों पर छह छक्के लगने के अलावा 12 गेंद में अर्धशतक भी बना। इस टी20 लीग में अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जैजई ने 6 गेंदों में छह छक्के लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने 12 गेंदों में फिफ्टी लगाकर टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने में युवराज सिंह और क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली।

Shilpi Singh
Shilpi Singh15 Oct, 2018

 

 

एक ओवर में बने 37 रन

काबुल जवानन की तरफ से खेलते हुए हजरतुल्लाह ने बल्क लीजेंड्स के गेंदबाज अब्दुल्लाह मजारी के ओवर की सभी छह गेंदों पर छक्के मारे। यह पारी का चौथा ओवर था और एक वाइड गेंद सहित कुल 37 रन इसमें बने। जैजई ने 5 छक्के ऑन साइड में जड़े और अंतिम छक्का डाउन द ग्राउंड लगाकर छह छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।

 

 

12 गेंदो पर लगाया अर्धशतक

लगातार छह छक्के लगाने के बाद भी बल्लेबाज नहीं रुका और 12 गेंद में फिफ्टी बनाकर टी20 इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। जजई की पारी के बावजूद उनकी टीम 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रन से हार गई। लीजेंड्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 244 रन बनाए थे। जजई ने तूफानी बैटिंग जारी रखी और सिर्फ 12 गेंदों में पचास रन ठोक डाले। इस तरह उन्होंने टी-20 में फास्टेस्ट फिफ्टी के रेकॉर्ड की बराबरी भी की, जो भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह और क्रिस गेल के नाम है। युवी ने यह कारनामा टी-20 वर्ल्ड कप-2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के मैदान पर किया था। उसी मैच में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के भी लगाए थे। दूसरी ओर, गेल ने बिगबैश में 12 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई थी।

 

 

एक मैच में 37 छक्‍के

इस मुकाबले में कुल 37 छक्‍के लगे जो कि एक रिकॉर्ड है। वैसे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में मिलाकर एक मैच में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगने का रिकॉर्ड 38 छक्‍कों का है। यह कारनामा 2013 में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बैंगलोर वनडे मैच में हुआ था। इसमें भारत और ऑस्‍ट्रेलिया दोनों टीमों की ओर से 19-19 छक्के लगे थे।…Next

 

Read More:

मौहम्मद कैफ से लेकर अगरकर तक इन 5 क्रिकेटरों ने की दूसरे धर्म में शादी

ये 5 क्रिकेटर्स कर चुके हैं दो बार शादी, विवादों से भरी है इनकी लाइफ

विराट की पहली पसंद अनुष्का नहीं ये एक्ट्रेस थी, आज हैं वो इस अभिनेता की पत्नी

मौ

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh