15 नवंबर से अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस सीरीज को जहां एक तरह भारत पिछले साल हुई हार के बदले के रूप में देख रहा है वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम यहां सीरीज जीतकर पिछले तीन दशक के सूखे को समाप्त करना चाहेगी.
Read: नरेंद्र मोदी के प्रदेश में सबसे ज्यादा मुस्लिम पुलिसवाले
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
तिथि | मैच | स्थान |
15-19 नवंबर | पहला टेस्ट मैच | अहमदाबाद |
23-27 नवंबर | दूसरा टेस्ट मैच | मुंबई |
5-9 दिसंबर | तीसरा टेस्ट मैच | कोलकाता |
13-17 दिसंबर | चौथा टेस्ट मैच | नागपुर |
भारत और इंग्लैंड टी20 मैच
तिथि | मैच | स्थान |
गुरुवार 20 दिसंबर | पहला टी20 मैच | पुणे |
22 दिसंबर | दूसरा टी20 मैच | मुंबई |
भारत और इंग्लैंड एकदिवसीय मैच
तिथि | मैच | स्थान |
शुक्रवार 11 जनवरी | पहला वनडे | राजकोट |
मंगलवार 15 जनवरी | दूसरा वनडे | कोच्चि |
शनिवार 19 जनवरी | तीसरा वनडे | रांची |
बुद्धवार 23 जनवरी | चौथा वनडे | मोहाली |
बुद्धवार 27 जनवरी | पांचवा वनडे | धरमशाला |
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस बार की सीरीज भारत के घरेलू मैदानों पर खेला जा रहा है. इस वजह से भारत की स्थिति इंग्लैंड से काफी मजबूत बताई जा रही है. भारतीय खिलाड़ी खासकर स्पिनर अपना जादू बिखरने के लिए तैयार हैं. लेकिन यहां इंग्लैंड की टीम को हलके में लेना भारत के लिए घातक साबित हो सकता है. हमें नहीं भूलना चाहिए कि यह वही टीम है जिसने भारत को अपनी जमीन पर 4-0 से शर्मनाक हार दी थी जिसकी वजह से भारत ने अपना नंबर वन का खिताब भी गंवाया था. एक बात और जिस स्पिनर को लेकर भारत इतना दम भर रहा है उससे भी बेहतर स्पिनर ग्रीम स्वान के रूप में इंग्लैंड के पास है.
Read
दीपावली 2012: तो इसलिए करते हैं लक्ष्मी पूजन
Read Comments