ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी बिना कोई रन बनाए आउट गए। धोनी एडम जम्पा की गेंद पर स्लीप में खड़े उस्मान ख्वाजा के हाथों लपके गए। वनडे फॉर्मेट में आठ साल बाद धोनी किसी मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले आखिरी बार साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेले गए वनडे मुकाबले में धोनी बिना कई रन बनाए आउट हुए थे।
धोनी हुए शून्य पर आउट
नागपुर में धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। धोनी इससे पहले पांचवे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। इस क्रम पर वे काफी सफल भी रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में धोनी ने जबर्दस्त बल्लेबाजी भी की लेकिन इस मैच में बल्लेबाजी क्रम में वे सफल नहीं हुए। धोनी एडम जंपा की गेंद पर स्लिप में खड़े उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट हुए। धोनी के वनडे करियर का ये पांचवां मौका था, जब वो बगैर खाता खोले आउट हुए। 340 वनडे मैचों में धोनी इस मैच से पहले साल 2010 में विशाखापट्टनम शून्य पर आउट हुए थे।
वनडे करियर का पहले ही मैच में गोल्डन डक हुए थे धोनी
धोनी ने अपने वनडे करियर की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ वर्ष 2004 में चटगांव में किया था। अपने पदार्पण वनडे मैच में ही धोनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इस मैच में वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे। उस वक्त टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे।
नागपुर में निराश किया धोनी ने
इस मैच से पहले तक धोनी के लिए नागपुर का मैदान काफी लकी रहा था। उन्होंने इस मैदान पर खूब रन बनाए थे। धोनी ने विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर 4 पारियों में कुल 268 रन बनाए थे। इसमें उनके नाम पर दो शतक भी है। विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ष 2009 में शतक भी लगाया था, लेकिन इस मैच में धोनी ने निराश किया और उनका बेहतरीन प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। वो खाता भी नहीं खोल सके और कैच आउट हो गए।
धोनी ने पिछले मैच में खेली थी मैच जिताऊ पारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में धोनी ने नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। धोनी ने इस मैच में 72 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए थे जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। धोनी की इस दमदार पारी की बदौलत भारत ने यह मुकाबला छह विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।
धोनी अब तक इतनी बार हुए हैं शून्य पर आउट
1. बांग्लादेश
बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में वो शून्य पर आउट हुए। 2004 में चिटगांव में खेले गए मैच में धोनी ने पहली बार शून्य बनाया था।
2. श्रीलंका
जिस श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है उसी टीम के खिलाफ वो शूय पर भी आट हो चुके हैं। साल 2005 में अहमदाबाद में चल रहे मैच में धोनी शून्यपर आउट हुए थे।
3. श्रीलंका
श्रीलंका के खिलाफ धोनी दूसरी बार शून्य पर तब आउट हुए जब भारत Port of Spain में श्रीलंका के साथ खेल रहा था। साल 2007 में धोनी एक बार फिर से शून्या पर आउट हुए।
4. विजाग
धोनी के दूसरे शहर में भी वो शून्य पर आउट हो चुके हैं। साल 2010 में वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे वनडे में शून्य पर आउट हुए थे और अब 2019 में भी वो उसी टीम के खिलाफ शून्य पर आउट हुए बस मैदान अलग था और टीम भी।…Next
Read More:
दूसरे T20 में सीरीज बचाने उतरेगा भारत, मुकाबले के लिए टीम इंडिया में हो सकते है बड़े बदलाव
World Cup 2019: इन भारतीय क्रिकेटर्स का हो सकता है यह आखिरी विश्व कप
साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, इंग्लिश काउंटी की तरफ दिखाया प्यार
Read Comments