Menu
blogid : 7002 postid : 1390863

एशिया के बाहर पिछले 5 सालों से फ्लॉप हैं धवन, बना पाए हैं केवल एक शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को 31 रनों से हराकर इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे हैं। वैसे पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी की काफी ओलचना हुई थी। खासतौर पर ओपनर्स की। भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और मुरली विजय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे थे। शिखर धवन को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं थी। वैसे धवन का रिकॉर्ड एशिया के बाहर बेहद खराब रह है, ऐसे में चलिए एक नजर उनके रिकॉर्ड पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh9 Aug, 2018

 

 

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड में बेहद खराब प्रर्दशन

धवन ने पिछले 4 सालों में एशिया से बाहर टेस्ट क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। टेस्ट करियर की शुरूआत करने बाद धवन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का दौरा कर चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 22 इनिंग खेली हैं और महज 612 रन बनाए हैं। धवन का इस दौरान एवरेज 27.81 रहा और उन्होंने केवल एक शतक लगाया।

 

 

एशिया में खेले गए मैचों में प्रर्दशन

वहीं अगर एशिया की बात करें तो धवन 23 इनिंग में धवन ने 1296 हजार रन बनाए हैं और उनका एवरेज 58.90 रहा है, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी बात है। धवन ने इस दौरान 5 शतक भी लगाए हैं। ऐसे में ये आकंड़े ये दिखाते हैं कि धवन एशिया के बाहर प्रर्दशन अच्छा नहीं कर पा रहे हैं।

 

 

एशिया के बाहर खराब प्रदर्शन करने वाले भारत के खिलाड़ी

1. रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका,न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में भारत के ओपनेर बल्लेबाज रोहित का प्रर्दशन भी बेहद खराब रहा है। रोहित ने 20 इनिंग में 452 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित का एवरेज  23.78 खास बात ये है कि इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है।

 

 

2. शिखर धवन

भारत के ओपनर बल्लेबाज धवन ने 21 इनिंग में 612 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका एवरेज 27.81 रह है औऱ वो महज एक शतक लगा पाएं हैं।

 

 

3. एम एस धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी का भी बाहरी देशों में हाल कुछ अच्छा नहीं रहा है। धोनी ने 20 इनिंग में 553 रन बनाए हैं, 29.10 की एवरेज से रन बनाए हैं।

 

 

नोट:  हमने ये आकंडे इंटरनेट की मदद से लिए हैं। ये सभी आकंड़े ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका,न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में हुए मैचों से लिए गए हैं। बता दें, ये आकंड़े जनवरी 2013 से हैं और महज 20 पारी के हैं।…Next

 

 

Read More:

टीम इंडिया के पांच बड़े खिलाड़ी वनडे में हिट, लेकिन टेस्ट में हुए फेल

11 साल बाद इंग्लैड में टेस्ट खेलेंगे दिनेश कार्तिक, दोहरा पाएंगे 2007 का इतिहास!

भारतीय कप्तान मिताली राज पर बनेगी बॉयोपिक, ये एक्ट्रेस करना चाहती है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh