पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 का विश्व कप दिलवाने वाले 37 वर्षीय विकेटकीपर पहली बार टी-20 की टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं आज के होने वाले आखिरी वनडे मैच में धोनी शायद आखिरी बार भारत के मैदान पर अपान आखिरी वनडे खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हैं धोनी
पिछले कई दिनों से भारत को दो वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर चर्चा का विषय बना हुआ है। जबसे धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर किया गया है तबसे सवाल उठने लगे कि क्या यह धोनी के करियर का अंत है। धोनी ने अब तक रिटायरमेंट को लेकर साफ तौर पर कुछ कहा नहीं है, लेकिन कायास लगाए जा रहे हैं कि वह धोनी 2019 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि धोनी जिस तरह से अनिश्चित फैसले लेते हैं उससे इस बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल हैं।
विश्व कप तक भारत में नहीं होगी सीरिज
अघर धोनी विश्व कप के बाद रिटायर होने की सोच रहे हैं तो, हो सकता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवअनंतपुरम में पांचवां वनडे धोनी का भारत में आखिरी मैच हो। धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं वर्ल्ड कप से पहले भारत की यह आखिरी घेरलू सीरीज है। इसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया जाना है और वहां से भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, न्यूजीलैंड के बाद भारत वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा।
बल्लेबाजी में रहा है खराब प्रर्दशन
पिछले कुछ समय से धोनी अपनी बल्लबाजी से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ना तो धोनी का फिनशनिंग स्टाइल दिखाई दे रहा है और ना ही वो आर्कमक बल्लेबाजी जिसके लिए वह जाने जाते हैं। धोनी ने इस साल वनडे में 18 मैच खेले हैं जिसमे 12 पारियों में उन्होंने 252 रन बनाएं हैं। 25.20 की मामुली औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 68.10 का रहा है। जो इनके पूरे करियर का सबसे खराब स्ट्राइक रेट है। इनका सर्वाधिक स्कोर 42 रन नाबाद रहा था, ऐसे में अगर धोनी वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लें तो हैरानी नहीं होगी।
दस हजार रन बना पाएंगे धोनी
इसके साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ इस आखिरी मुकाबले में धोनी की नजर भारत की ओर खेलते हुए वनडे में दस हजार रन बनाने पर भी होगी। धोनी को भारतीय टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने के लिए अब केवल एक रन की जरूरत है। भारत के लिए खेलते हुए वनडे प्रारूप में धोनी ने अभी कुल 9,999 रन बनाए हैं।
ऋषभ पंत पर रहेंगी नजरें
भविष्य की भारतीय टी-20 टीम का निर्माण 2020 के विश्व कप को ध्यान में रखकर करना चाह रही है, ऐसे में धोनी के न रहते हुए ऋषभ पंत को मैका मिल सकता है। दरअसल यही कारण है कि धोनी पहली बार भारत की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे।…Next
Read More:
डेब्यू मैच से पहले शाहरुख खान बन गए ऋषभ पंत, ट्विटर पर लिखा कुछ ऐसा
धोनी के साथ जोगिंदर शर्मा ने शुरू किया था अपना करियर, 2007 विश्व का थे अहम हिस्सा
जीत दिलाने के मामले में विराट कोहली के रनों का औसत सचिन तेंदुलकर से ज्यादा, देखें आंकड़े
Read Comments