Menu
blogid : 7002 postid : 1390388

अब इस खास वजह से सुर्खियों में आए मुहम्मद शमी, विवाद को दरकिनार करके बने ‘दरियादिल’

पिछले काफी वक्त से क्रिकेटर मुहम्मद शमी पत्नी के साथ विवाद के चलते सुर्खियों में थे। शमी पर आए दिन नए खुलासे हो रहे थे। इन सभी विवादों के चलते मुहम्मद शमी तनाव में भी बताए जा रहे थे, जबकि दूसरी तरह उनका खेल भी प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब खबर आ रही है कि शमी ने इन विवादों को दरकिनार करते हुए दरियादिली दिखाई है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी पत्नी से विवाद के बीच दरियादिल बन गए हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal30 May, 2018

 

 

उन्होंने जरूरतमंदों के साथ ईद की खुशियां मनाने का फैसला किया है। वह अमरोहा क्षेत्र में घूमकर लोगों के बीच बैठ रहे हैं और मस्जिद व मदरसों के इमामों को भी तोहफे दे रहे हैं। रविवार व सोमवार को वह क्षेत्र के कई गांवों में घूमे। जरूरतमंद परिवार की महिलाओं व बच्चों को ईद के लिए नए कपड़े दिए।

 

 

पत्नी हसीन जहां के तल्खी भरे आरोपों में घिरे शमी ने पारिवारिक तनाव से उबरने के लिए अब क्षेत्र के लोगों में घुलना मिलना शुरू कर दिया है। बीते दो दिन से मुरादाबाद और अमरोहा में डटे शमी रोजे भी रख रहे हैं और इबादत में मशगूल हैं। रमजान के महीने में उनके जरिये दिल खोलकर जरूरतमंदों की मदद भी की जा रही है। शमी ने अपने परिचितों को यह संदेश भी भिजवाया है कि उनके आस-पड़ोस या गांव के गरीब परिवारों को चिह्नित कर उन्हें बता दें, ताकि खामोशी से उनकी मदद की जा सके।

 

 

बहरहाल, पत्नी से विवाद के बाद इस साल मोहम्मद शमी का यह दूसरा रूप देखने को मिला है। इस दौरान शमी ने क्षेत्र के ऐसे परिवारों की भी जानकारी जुटाई जो निहायत ही गरीब हैं। ऐसे लोगों की ईद से पहले मदद का इरादा है।

Tags:               

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh