Menu
blogid : 7002 postid : 1391532

रोहित से सुरैश रेना तक, इन क्रिकेटरों ने अपने ही बचपन के प्यार से रचाई शादी

क्रिकेटर की लव स्टोरी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, भारतीय टीम के कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने ही बचपन के दोस्त से शादी कर ली। ऐसे में आज हम आपको उन भारतीय क्रिकेट प्रेमी जोड़ी के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh29 Sep, 2018

 

 

1. सौरव गांगुली

भारत के सबसे बोल्ड कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की थी। दादा ने अपने बचपन की फ्रेंड और पड़ोसी डोना रॉय से शादी की, डोना गांगुली की पड़ोसी थी, लेकिन इन दोनों के घरवालों के बीच कोई खास दोस्ती नहीं थी। डोना से गांगुली ने 3 बार शादी की, एक बार दोनों ने चुपके से मन्दिर में शादी की, फिर इनके बीच कोर्ट मैरिज हुई और अंत में इन दोनों के परिवार ने धून धाम से इनकी शादी की।

 

 

2. अंजिक्य रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने भी अपनी पुरानी दोस्त राधिका धोपावकर के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और यही वजह रही कि स्टार बनने के साथ ही रहाणे ने उनसे शादी कर ली। रहाणे और राधिका ने 2014 में मुंबई में सितंबर में शादी कर ली।

 

 

3. रोहित शर्मा

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और वनडे टी20 के उपकप्तान रोहित शर्मा का नाम भले ही कई लड़कियों के साथ जोड़ा गया लेकिन उन्होंने अपनी दोस्त रितिका सचदेह को ही अपना जीवन साथी बनाया। रितिका और रोहित के बीच 7 साल का लंबा अफेयर चला और अंत में दोनों ने साल 2015 में आईपीएल से तुरंत पहले सगाई की और साल के अंत में 13 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए।

 

 

4. सुरेश रैना

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना का ने भी अपने बचपन के दोस्त से शादी रचाई है। रैना ने 3 अप्रैल साल 2015 में अपनी सहेली प्रियंका चैधरी से शादी की और इनकी एक बेटी भी हुई है। आपको बता दें दोनों के परिवार आपस में अच्छा रिश्ता रखते थे, प्रियंका और रैना मेरठ के रहने वाले हैं।

 

 

5. मनोज तिवारी

 भरत के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 मैच खेल चुके कोलकाता के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी अपनी बचपन की दोस्त सुष्मिता रॉय से शादी की है। ये दोनों सात साल के रिलेशनशिप के बाद जुलाई, 2013 को शादी के बंधन में बंधे।

 

 

6. अशोक डिंडा

टीम इंडिया के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज अशोक डिंडा भी अपने सीनियर खिलाड़ियों से इस मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपनी दोस्त श्रेयसी रुद्र को अपना जीवन साथी बनाया। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रेयसी से शादी करने का फैसला डिंडा ने आईपीएल के दौरान लिया था।

 

 

 

7. वरूण अरोन

 

 

इस सूची में सबसे ताजा वाकया है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरूण अरोन का जिन्होंने इसी साल 1 फरवरी को अपनी बचपन की दोस्त रागिनी सिंह से शादी रचा ली। वरुण और रागिनी ने रांची के एक कोर्ट में शादी की है। रागिनी जमशेदपुर के कदमा इलाके की रहने वाली है। वरुण और रागिनी दोनों जमशेदपुर के लोयाला कॉलेज में साथ-साथ पढ़ते थे।…Next

 

Read More:

रोहित और धवन ने तोड़ा सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड, धवन का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज

क्रिकेट मैदान के बाहर हिंदी कमेंटरी से चौके छक्के लगा रहे हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर

Injury या बीमारी के बाद और खतरनाक हो गए ये खिलाड़ी, धाकड़ थी वापसी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh